भविष्य मालिका जो की श्री जगन्नाथ के परम भक्त पंचसखाओं द्वारा लिखी गई पोथियों पर शोध करके लिखी गई है इसके अनुसार भारत पर होगा हमला और उस दौरान भारत में बहुत वीभत्स स्थिति होगी देखिए क्या क्या होगा।
भविष्य मालिका की भविष्यवाणी भाग 1
भविष्य मालिका और श्री पुलिन बिहारी पांडा जी के शोध के अनुसार पंच शाखाओं ने अपनी पोथी कलयुग के अंत को लेकर लिखा है की 1999 से लेकर अगले 28 वर्ष तक 72 छोटे बड़े युद्ध विश्व स्तर पर होंगे और इस विषय पर पुलिन बिहारी पांडा जी का कहना है की 1999 से लेकर अब तक लगभग 60 से ज्यादा छोटे बड़े युद्ध विश्व स्तर पर हो चुके हैं और पूरे 28 साल की गिनती 2027 में पूरी होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- क्या भविष्य मालिका के अनुसार सच में 2024 से शुरू हो रहा है कलयुग का अंत
भारत के विषय में पुलिन बिहारी पांडा जी ने बताया है की भारत भी तीसरे विश्व युद्ध का शिकार बनेगा तथा 13 देश मिलकर भारत में आक्रमण करेंगे तथा इसी के साथ साथ महामारी, भूकंप, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी घटित होंगी देश के अलग अलग राज्यों और शहरों में हमले होंगे जिसके कारण करोड़ों लोग प्रभावित होंगे।
श्री पुलिन बिहारी पांडा जी के अनुसार भारत पर 11 स्लामिक देश, चीन और रूस मिलकर आक्रमण करेंगे तो वहीँ विश्व के बहुत से देश भारत के पक्ष में लड़ेंगे भविष्य मालिका और श्री पुलिन बिहारी पांडा जी के अनुसार यह योग 2022 से रशिया यूक्रेन युद्ध से शुरू हो चुका है और यह बढ़ते बढ़ते विश्व युद्ध का रूप लेगा।
जैसा की हम देख सकते हैं हमास और इजराइल के बीच भी युद्ध शुरू हो गया है जिसमें विश्व के अलग अलग देश बटते दिखाई दे रहे हैं यही आग धीरे धिरे विश्व युद्ध का रूप लेगी और पुलिन पांडा जी के अनुसार लगभग अप्रैल 2024 से इसके भीषण परिणाम मिलने शुरू भी हो जाएँगे।
भारत में इस युद्ध की शुरुआत चीन और पाकिस्तान से होगी जिसमें रसिया और अन्य इस्लामिक देश भी भारत के खिलाफ़ चल रहे इस युद्ध में सामिल हो जाएँगे भविष्य मालिका के अनुसार तब भारत की स्थिति बहुत ही वीभत्स होने वाली है।
इसके साथ ही विश्व के विभिन्न देशों में भूकंप, सुनामी, लाइलाज महामारी जैसी घटनाएँ होंगी और कई देश जो समुद्र के तट पर स्थित हैं जलमग्न हो जाएँगे।
भविष्य मालिका के अनुसार यह सब घटनाएँ जिन गृह नक्षत्र के योग में घटित होंगी उनके बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है जैसे मीन शनि का योग, एक ही पक्ष में सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण, 13 दिनों के एक पक्ष में 2 या 3 ग्रहण एक साथ पड़ना ये सभी योग विकट परिस्थिति को दर्शाते हैं और आने वाले 4 से 5 सालों में ऐसे अनेकों विषम योग पृथ्वी के लिए बनते दिखाई दे रहे हैं।
श्री पुलिन बिहारी पांडा जी ने कल्कि अवतार के बारे में भी स्पष्ट रूप से बताया है और भारत और विश्व में भगवान कल्कि कैसे विजय प्राप्त करेंगे और भगवान कल्कि का प्राकट्य कैसे और कब होगा पूरी जानकरी दी गई है।
भविष्य मालिका में लिखी गई अन्य भविषवाणीयों के बारे में हम अगले भाग में चर्चा करेंगे जिसमें श्री पुलिन बिहारी पांडा जी ने अपना रिसर्च किया है इन सभी बातों को आप इस वीडियो के माध्यम से श्री पुलिन बिहारी पांडा जी के मुखारबिंद से सुन सकते हैं साथ ही भविष्य मालिका के बारे में समझने के लिए आपको YouTube चैनल का लिंक दिया गया है जिसमें अलग अलग वीडियो के माध्यम से आपको पूरा विश्लेषण समझ में आएगा।
Disclaimer
भविष्य मालिका से सम्बंधित इस लेख में दी गई पूर्ण जानकारी “SATYA BHANJA HINDI” नामक YouTube चैनल में बताई गई जानकारी के अनुसार है, हम कतई इसकी पुष्टि नहीं करते हैं एवं किसी भी जानकारी पे विशवास करने से पहले अपने स्तर पर शोध जरुर करें तथा विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।