पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप ) सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कामों और राज्य में विकास की लहर से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों और संगठनों के नेतओं का आप में शामिल होने लगातार जारी हैं। इसी तरह, बुधवार को राज्य सरकार द्वारा बेअदबी की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कानून बने और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘वारिस पंजाब’ संगठन के प्रमुख नेता आप में शामिल हो गए।
इस मौके पर ‘वारिस पंजाब के’ अजनाला से हलका इंचार्ज रहे भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा ने साथियों के साथ आप में शामिल होने का ऐलान किया। उनके साथ अजनाला और रमदास इलाकों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आप की नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और पार्टी के सीनियर नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का दिल से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन नेताओं के शामिल होने से ज़मीनी स्तर पर आप का संगठन और मज़बूत होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “आज कई बड़े नेता और सेवादार ‘वारिस पंजाब दे‘ पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी के काफ़िले में शामिल हुए। अजनाला से पार्टी के पहले उम्मीदवार भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा और जिला अमृतसर देहाती के अन्य पदाधिकारियों का ‘आप ‘ परिवार में दिल से स्वागत है… इस मौके पर दिल्ली कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन स. मनजीत सिंह भोमा जी भी खास तौर पर मौजूद थे। जो लोग पंजाब की तरक्की चाहते हैं, हमारी सरकार की लोगों के लिए अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन हमसे जुड़ रहे हैं… आइए हम सब मिलकर राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब‘ बनाएं। इंकलाब ज़िंदाबाद!”
शामिल हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार राज्य की भलाई के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले ले रही है। वे पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।