बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकराए, 12 लोगों की मौत, 46 घायल

बुल्गारिया में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए। यह हादसा पूर्वी बुल्गारिया में हुआ, जहां कम दृश्यता के कारण मोटरवे पर दो बड़ी टक्करें हुईं।

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसे राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले मोटरवे पर हुए। स्वास्थ्य मंत्री कात्या इवकोवा ने बताया कि घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी, जिसकी वजह से ये हादसे हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हाईवे की छह लेनों पर कारों और ट्रकों की क्षतिग्रस्त हालत दिखाई दी। कई वाहन पलटे हुए थे, जबकि कुछ सड़क के किनारे पड़े नजर आए।

इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत और 46 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version