मानसा के दलजीत सिंह की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे के कारण मौत की बात आई सामने

मानसा के गांव भम्मे कलां के रहने वाले 35 वर्षीय दलजीत सिंह की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद नया मोड़ आ गया है। बठिंडा के एम्स में की गई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत सिंह की मौत नशे के कारण होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, दलजीत सिंह का शव 27 अक्टूबर की सुबह मानसा जिले के गांव रामानंदी के पास खेतों से मिला था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को हत्या का शक था। इसके बाद दलजीत के पिता जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दूसरी ओर, परिवार ने दलजीत की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई थी।

दलजीत की पत्नी परमजीत कौर के मुताबिक, दलजीत पहले नशे का आदी था, लेकिन उसने अपनी मौत से करीब तीन सप्ताह पहले ही नशा छोड़ दिया था।

बता दें कि 27 अक्टूबर को परिवार के सदस्य और गांववासी दलजीत का शव लेकर मानसा में चल रहे झोटा इंसाफ मोर्चे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रामदित्तेवाला चौक के पास रोक लिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

इसके बाद पुलिस दलजीत के शव को बठिंडा के एम्स अस्पताल ले गई, जहां 28 अक्टूबर को पोस्टमार्टम किया गया। दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार उसकी मौत के आठवें दिन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version