Karnal के जलमाना क्षेत्र के गांव परजा माजरा के युवक अमृतपाल सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका के सैक्रामेंटो इलाके में रह रहे थे. अमृतपाल सिंह एक ट्रक ड्राइवर था और अपने सह-चालक के साथ ट्रक में काम करने जा रहा था। सहचालक को अचानक झपकी आ जाने से ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। इससे अमृतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में युवक की मौत से परिवार काफी दुखी है। गांव परजा माजरा के युवक अमृतपाल की 21 अगस्त को अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमृतपाल अपने बड़े भाई का इकलौता बेटा था। वह पहले अमेरिका में एक स्टोर में काम करता था और हाल ही में उसे ट्रक ड्राइवर का लाइसेंस मिला है। 21 अगस्त को वह अपने सह-चालक के साथ ट्रक में यात्रा कर रहे थे। पलक झपकते ही ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में 32 वर्षीय अमृतपाल की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि अमृतपाल के की शादी आठ साल पहले हुई थी. अमृतपाल की एक बहन है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। करीब 21 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे और बहू को 75 लाख रुपये देकर विदेश भेजा था। यह रकम उन्होंने कर्ज लेकर दी थी। ताकि वह अपने बेटे और बहू के सपनों को पूरा कर सकें. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव में शोक की लहर है.
Top Tags