Palak Paneer Recipe: घर में स्वादिष्ट पलक पनीर कैसे बनाएँ, और पलक पनीर बनाने में कौन कौन सी सामग्री लगती है यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी।
पालक पनीर | Palak Paneer Recipe
क्योंकि हम एक भारतीय हैं और हम खाने पीने के बहुत ही शौकीन होते हैं और जब पनीर की बात आए तब तो हम पनीर की अलग-अलग प्रकार से डिश बना कर खाते हैं, तो आज हम पनीर की ऐसी ही एक डिस बनाने के बारे में बताएँगे जिसे हम पालक पनीर कहते हैं ।
ये भी पढ़ें:- Matar Paneer Recipe: मटर पनीर बनाने का ऐसा तरीका की उँगलियाँ भी चाट जाओगे
पालक पनीर उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय डिस में से एक डिस है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है और पालक तो हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं पालक पनीर बनाने की एक सरल विधि।
तैयारी का समय:- 10 मिनट, पकाने का समय:- 20 मिनट, दो लोगों के लिए ।
पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री | Ingredients for Palak Paneer Recipe
सामग्री | मात्रा |
पालक | 250 ग्राम |
पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) | 50 ग्राम |
लहसन की कली | 5 |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | 1/2 इंच का टुकड़ा |
हरी (मिर्च बारीक कटी हुई) | 2 |
प्याज (बड़ा साईज) | 1 |
मलाई | 3 बड़ी चम्मच |
गरम मसाला | 1/4 छोटी चम्मच |
नीबू | 1 छोटी चम्मच |
कसूरी मैथी | 1 छोटी चम्मच |
तेल | 2 बड़ी चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
पलक पनीर बनाने की विधि | Palak Paneer Recipe
- सबसे पहले आप पालक को बारीक काटे और उसे अच्छी तरह पानी से साफ करलें क्योंकि उसमें मिट्टी लगी होती है तो आप उसे अच्छे से पानी से साफ करें।
- अब पालक को ब्लान्च करने के लिए आप उसे 2 मिनट तक नमकीन पानी में ऊबलिये। उबली हुई पलक को छन्नी से छान लीजिये।
- इसके बाद आप उसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दीजिए और 1 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए। इसके बाद आप इसके अधिक पानी को भी छान लीजिये।
- अब ब्लांच किए हुए पालक ,अदरक, हरी मिर्च और 1/4 कब पानी को मिक्सी में अच्छी तरह पीस कर प्युरी बना लीजिए।
- अब आप एक कढाई लीजिए और उसमें तेल या घी डालिए और जब तेल या घी गर्म हो जाए तब आप उसमें मध्यम आंच में पनीर को तलिए और तब तक तलिए जब तक वह हल्के भूरे रंग के नहीं हो जाते।
- यदि पनीर पर तेल या घी ज्यादा हो जाता है तो आप उसे सूखने के लिए किचन पेपर नैपकिन पर रखिए।
- अब आप दूसरी एक कढाई लीजिए और उसमें दो टेबल स्पून तेल डालिए और जब तेल गर्म हो जाए तब आप उसमें धीमी आंच पर बारीक कटी हुई प्याज को डालिए और प्याज को हल्का भूरा रंग होने तक भूनिए।
- अब उसमें पीसा हुआ लहसुन का पेस्ट डालिए और 20 से 25 सेकंड तक उस पर चम्मच चलते रहिए।
- अब आप इस पर पालक की प्युरी, गरम मसाला और नमक डालकर इन सबको मिलाइए और थोड़ी देर तक इस मिश्रण को पकने दीजिये।
- 1/3 कप पानी मिलाइए और इसमें स्वाद अनुसार नमक डाल दीजिए फिर इसे धीमी आंच पर पकाइए। और थोड़ी-थोड़ी समय पर कलछी से मिलते रहिए।
- जब ग्रेवी उबलने लगे तब आप इस पर तले हुए पनीर को डाल दीजिए। और इसे तीन से चार मिनट तक पकाइए।
- अब इसमें नींबू का रस और कसूरी मेथी डालकर इसे अच्छे से मिलाइए।
- अब आप गैस बंद कर दीजिए और गैस बंद हो जाने के बाद आप इसमें मलाई डालिए और उसे अच्छे से मिला दीजिए।
- लीजिए अब आपकी पालक पनीर रेडी हो जाती है आप इसे सादी रोटी या पराठे या चावल के साथ भी खा सकते हैं, इसे दिन या रात के खाने में खा सकते हैं।
पालक पनीर बनाने के लिए सुझाव | Tips for Palak Paneer Recipe
- आप गैस बंद करने के बाद ही मलाई को डालिए यदि आप गैस चालू रहने पर मलाई को डालते हैं तो आपकी मलाई फट जाएगी।
- यदि आप Palak Paneer Recipe में कम कैलोरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप पनीर को बिना तले हुए ही डाल सकते हैं लेकिन यदि आपको सब्जी का स्वाद बढ़ाना है तो आप तले हुए पनीर का ही प्रयोग कीजिए।
- सब्जी को पंजाबी तड़का देने के लिए हम कसूरी मेथी का उपयोग करते हैं।
- यदि आपको पनीर बहुत ही सॉफ्ट चाहिए तो आप पनीर को तलने के बाद 10 मिनट के लिए गर्म पानी में डालकर रखिए।
स्वाद:- मसालेदार और क्रीमी।
परोसने का तरीका
पालक पनीर को आप रोटी के साथ परोस सकते हैं या आप पराठे के साथ भी इसे परोस सकते हैं यदि आपको इसके साथ चावल खाना है तो आप सादे चावल या जीरा राइस के साथ भी इसे ले सकते हैं।
One thought on “Palak Paneer Recipe: स्वादिष्ट पालक पनीर बनाने की सबसे आसान विधि 20 मिनिट में तैयार”