Panipat शहर के एक मोहल्ले में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर Suicide कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस घर आई और महिला के शव को अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने महिला के परिजनों से भी संपर्क कर मामले की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दलबीर कॉलोनी की प्रिया नाम की महिला जगदीश नगर के एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली।

शादी के बाद उसका पति उससे दुराचार करता था और दिनभर घर के काम करवाता था और रात में अपनी मां के पैर की मालिश करवाता था। प्रिया के परिजनों का मानना है कि इसी दुराचार के चलते उसने आत्महत्या की है। वे पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न किए जाने से नाराज हैं और प्रिया के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
शादी के बाद प्रिया के पति ने उसका संपर्क मायका पक्ष वालों से तुड़वा दिया था। प्रिया न ही घर आती थी और न ही फोन पर बातचीत होती थी। करीब 20 दिन पहले बाजार में प्रिया अपने मौसेरे भाई शिभू को मिली थी। उससे मिलते ही वह रोने लगी और कहा कि उसका पति उसके मारपीट करता था। वह उससे दिनभर काम करवाता है।
रात को अपनी मां के पैर दबवाता है। कभी न दबाने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती है। इसी बात से वह परेशान है। मायका पक्ष वालों ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर प्रिया को आत्महत्या करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है।