कहते हैं लालच बुरी बलाय होती है इसी लालच की वजह से फसी उन 66 महिलाओं की सच्ची कहानी है जिनके साथ बहुत गलत हुआ, hugli crime story part 2
hugli crime story part 2
कहानी का पहला भाग आपने जरुर पढ़ा होगा यदि नहीं पढ़ा है तो इस लिंक click here में क्लिक करके पहले आप भाग 1 पढ़ लें तभी आपको आगे की घटना समझ में आएगी, आगे की घटना इस प्रकार है
एक 2 दिन के बाद महिला जब अकेली होती है फिर वो उस लड़के को बुलाती है वो विशाल वर्मा नाम का लड़का अपने एक दोस्त यानी की सुमन मंडल उसका दोस्त होता है जो कि पेंटर होता है। वह दोनों घर जाते हैं और घर जाने के बाद उस महिला से कहते हैं कि ठीक है, विडिओ हमारे पास है। जिसने फीडबैक के लिए कॉल किया था वो लड़का कोई और था, जिसका नाम सुमन होता है।
वे महिला के पास बैठते हैं। उसे कुछ चाय की व्यवस्था कराते हैं। साथी उस महिला को मजबूर कर देते है। उसके साथ गलत काम करने के लिए उसके साथ वो शारीरक संबंध बनाते हैं और जब उनका मन भर जाता है तसल्ली हो जाती है तब वो यहाँ से चले जाते हैं। लेकिन महिला एक बात से बिल्कुल अनजान थी।
अब तक जो उसके पास विडीओ आई थी, वो किसी ऐप के माध्यम से तैयार की गई नकली विडीओ थी। वो असली नहीं थी महिला ने जो विडिओ कॉल की थी, इस विडीओ कॉल से ही उसका फोटोग्राफ्स निकाला गया था।
उस फोटोग्राफ को निकालने के बाद एक नई वीडियो तैयार की गई थी लेकिन जब दोनों लड़के उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे तब ओरिजिनल विडिओ उसका अपने मोबाइल में उतार लिया गया । एक बार फिर से वही विडिओ उस महिला को भेजा जाता है और महिला के होश फाख्ता हो जाते है। वो समझ नहीं पा रही थी कि एक केक के बदले में आखिरकार उसकी जिंदगी में और कितने भूचाल आने वाले हैं।
अभी तक उसकी एडिटेड वीडियो थी लेकिन अब ओरिजिनल वीडियो भी बन गई थी। उसके बाद पैसे की डिमांड शुरू हो जाती है। कभी पैसे तो कभी ज्वेलरी, कभी उसके शरीर की डिमांड होने लगती है। महिला परेशान हो जाती है। दो ढ़ाई महीने तक लगातार उस महिला के साथ ऐसा ही चल रहा था और उस महिला ने आखिरकार फरवरी 2021 को नजदीकी पुलिस स्टेशन में गयी थी,
जब यह पूरी कहानी महिला ने पुलिस वालों को सुनाई तो पुलिस वाले कह रहे थे कि यह झूठी मनगढ़ंत कहानी है। ऐसा कहीं कुछ भी नहीं होता है। महिला बार बार रिक्वेस्ट कर रही थी। कह रही थी कि जिस नंबर से मेरे पास कॉल आया था। यह नंबर है आप चाहे इसे बात कर लीजिए।
ये भी पढ़ें:- 112 Emergency Number डायल करें 5 मिनिट में पहुँचेगी पुलिस
तभी पुलिस वालों ने 23 फरवरी 2021 की रात को अब एक जगह दबिश देते हैं, लोकेशन त्रिकोण पार्क होता है। उसी के पास में जो लोकेशन आ रही थी, उस लोकेशन के आधार पर पुलिस उस घर में पहुंचती है तो वहाँ ऑलरेडी ये विशाल एक नई महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिल जाता है। पुलिसवाले देखकर हैरान थे कि एक महिला शिकायत करने के लिए आई है। दूसरी महिला इसके साथ कमरे में है। ये चल क्या रहा है? ये हो क्या रहा है? पुलिस वाले उसे पकड़ के ले के आते हैं और पकड़कर लाने के बाद?
वो महिला तो चली जाती है जो घर में आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी क्योंकि उसका कोई पुलिस का कोई लेना देना नहीं था। उसके बारे में विशाल द्वारा बताया गया था कि कॉल गर्ल थी। मैंने इसको पैसे दिए थे। वो अपनी मर्जी से आई है। अब सिकायत करने वाली बड़े घर की महिला को आमना सामना कराया गया तो उसने तरह तरह के आरोप उसी महीने पहले लगा दिए
कि यह झूठ बोल रही है इसके घर वाले यहाँ रहते नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में ये मुझे बुला लिया करती थी। मेरे साथ गलत काम कराया करती थी। उल्टा ही उस महिला पर जब आरोप लगाने शुरू किए तो वो महिला परेशान हो जाती है। वो सोचती हैं कि आखिरकार हो क्या रहा है?
उसके बाद पुलिस ने जब इस लड़के का मोबाइल लेने के बाद और इसके मोबाइल में तलाशना शुरू किया तो उसके अंदर 31 विडीओ ऐसी पाई गई थी, जिनसे फीडबैक के नाम पर उन महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बना दी थी। अब पुलिस की आंखें खुलती है।
इसके अलावा 25 बिल्कुल साफ सुथरी वीडियो थी जिसमे महिलाओं के साफ सुथरे चेहरे थे और वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे फीडबैक लिया जा रहा था। एक वीडियो उसमें ऐसा भी था जिसमें गनपॉइंट पर लेकर महिला का रेप किया जा रहा था। इसके अलावा कई विडीओ महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं । पुलिस वाले जब ये देखते हैं तो उसके बाद फिर उससे बातचीत करना शुरू कर देते हैं। पुलिस को यकीन हो जाता है कि ये महिला ने जो अब तक कहानी सुनाई है वो पूरी की पूरी सही और सच्ची कहानी है।
ये व्यक्ति जिसका नाम विशाल वर्मा होता है, ये झूठ पर झूठ बोल रहा था। पुलिस ने मौका पाते हैं जो उसका दोस्त होता है। सुमन मंडल उसको भी गिरफ्तार करके थाने लेकर आती है और दोनों से अलग अलग पूछ्ताछ की जाती है तो गिनती एक दो नहीं 66 महिलाओं की गिनती हो जाती है। 66 वह महिलाएं जिन्होंने ऑनलाइन उससे ऑर्डर दिया था और ऑर्डर में जो ये सामान लेकर घर पहुंचता है वो डेलिवरी बॉय जो की नामी कंपनी के लिए काम करता था, तब पुलिस की आंख खुलती है।
पुलिस हैरान रह जाती है और उसके बाद पुलिस इन 66 महिलाओं के पास भी पहुँच जाती है। कई महिलाएं तो ऐसी थीं जिन्होंने यह बात बताने से साफ इनकार कर दिया। कई महिलाएं तो ऐसी थी जो ये बोलने को बिल्कुल तैयार नहीं थीं। कई महिलाएं तैयार भी हो जाती है इन किस्सों को सुनने के लिए जो उनके साथ हुआ था, लेकिन किसी ने भी रिपोर्ट लिखाने की जरूरत महसूस नहीं की। काश की पहली ही महिला ने अगर सही वक्त पर रिपोर्ट लिखवाई होती तो 65 महिलाओं के साथ ऐसा घिनौना और गंदा कृत्य होता ही नहीं।
जब उस महिला ने जाकर थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। तब जाकर यह चैन टूटी थी और उसके बाद भविष्य में शायद किसी महिला के साथ यह लड़के तो कभी कुछ कर नहीं पाएंगे। ऐसे ही फिर पुलिस ने इन दोनों से पूरी जानकारी लेने के बाद एफआईआर में जो दर्ज हुआ था वो जो चार्जशीट लगाई थी उन्हें गिरफ्तार किया,
जेल भेजा और जेल भेजने के बाद पुलिस की कोशिश थी कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में वो किसी महिला के साथ ऐसा ना कर सके। पुलिस जब उनसे पूछ्ताछ कर रही थी तो पूछ्ताछ के दौरान ही उन्होंने बताया कि जब जब वो किसी के घर जाते थे तो ये देखते थे कि महिला कितनी लालची है। दरअसल लालच वो दिया करते थे। कहते थे कि मैडम आपके पास अगर फ़ोन आएगा
फ़ोन में हम फीडबैक मांगते हैं और फीडबैक मैं आपने सही सही जानकारी दी तो अगली बार मैं आपके पास अगर सामान लेके आता हूँ तो मैं 20% से लेके 50% तक का आपको ऑफर दूंगा। आपको फायदा मिलेगा। महिलाएं लालच में आ जाती थी।
खासकर वो ऐसी महिलाओं को निशाना बनाया करता था जो ज्यादा खूबसूरत होती थी, जो ज्यादा लालची होती थी, जो ज्यादा अमीर होती थी। ऐसी ही महिलाओं की संख्या धीरे धीरे करके 66 हो जाती है और एक पूरी कहानी बन जाती है।
इस कहानी से जुड़ा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें click here
Disclaimer
दोस्तों आज कल लूटने के क्राइम करने के तरीके बदल चूके हैं। हमारे देश के अंदर क्राइम करने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। साइबर क्राइम इस वक्त पूरी तरह से हावी हो चुका है और यही कारण है कि लगातार लोगों के साथ ठगी होती है। चाहे उनका शारीरिक शोषण हो, चाहे उनकी आर्थिक शोषण हो, लगातार उनका शोषण पर शोषण हो रहा है।
दोस्तों, इस पूरे घटनाक्रम को सुनाने का उद्देश्य भी किसी को परेशान करना नहीं है। किसी का दिल दुखाना नहीं है, बल्कि आपको जागरूक करना है। आपको सचेत करना है, बहुत बहुत धन्यवाद। आप सब लोग अपना ख्याल रखें, सुरक्षित रहें। जय हिंद, जय भारत।
- गायक गुरु रंधावा के जिम में हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई; दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर घायल
- वेनेजुएला में दो भीषण भूकंपों ने मचाई तबाही, आपातकाल घोषित
- बादलों ने सियासी फायदा लेने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया और ‘चिट्टे’ तथा माफिया को संरक्षण दिया, जिसने पंजाब को बर्बाद कर दिया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान