Jalandhar: सड़क हादसे में एक नौजवान की दर्दनाक मौत, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Jalandhar में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया | किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई| फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है | यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सीटी पब्लिक स्कूल के पास हुआ। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

आपको बतादे की थाना डिवीजन नंबर 1 में तैनात एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि जालंधर-अमृतसर मुख्य मार्ग पर एक हादसा हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है| सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को जख्मी हालत में पाया|

उन्होंने बताया की एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की तलाशी में कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी| मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है

एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर के शवगृह में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे के अंदर मृतक की पहचान नहीं हुई तो पुलिस खुद मृतक का अंतिम संस्कार करेगी| इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुट गई है| इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी मृतक की फोटो फैल गई है| जिससे उसकी पहचान हो सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version