चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में फिर नशा बेचने का सपना छोड़ दे भाजपा- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्यों में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में पूरी तरफ फेल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा पलटवार किया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशा के बहाने पंजाब को लगातार बदनाम कर रहे अमित शाह को भाजपा के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि चिट्टा पार्टी (अकाली दल) के साथ मिलकर पंजाब में फिर से नशा बेचने का सपना छोड़ दीजिए। 2007 से 2017 के बीच चिट्टा पार्टी और भाजपा की सरकार ने ही मिलकर पंजाब में नशा फैलाया था और अब गुजरात के अदानी पोर्ट के रास्ते भाजपा ही पंजाब में नशा फैला रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नशा भाजपा शासित राज्यों में है। क्या वहां नशा बेच कर आप लोगों का पेट नहीं भरा?

 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर अमित शाह से कहा कि पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग हैं। पंजाब में गंगैस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग हैं। 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग हैं और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सबसे ज्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नज़र पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले क़ानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।

 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि अमित शाह जी, मेरे बारे में कुछ भी बोलने से पहले आपको अपने सलाहकारों से बात कर लेनी चाहिए थी। बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 50 किलोमीटर के दायरे तक है। गुजरात के कांडला बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम ‘‘चिट्टा’’ (नशीला पदार्थ) पकड़ा गया है। भगवंत मान पर आरोप लगाने से पहले, अपनी खुद की जिम्मेदारियों को संभालिए। अपने चापलूसों द्वारा तैयार किए गए ट्वीट्स को बस कॉपी-पेस्ट मत कीजिए।

 

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि पंजाब को बदनाम मत कीजिए। आप देश के गृहमंत्री हैं। गुजरात के रास्ते पंजाब में सप्लाई हो रहे नशे की सप्लाई चेन तोड़ना देश के गृहमंत्री का काम है। आज जब पंजाब में भगवंत मान सरकार ने नशे के सौदागरों की चेन तोड़ दी है तो देश के गृहमंत्री होने के नाते आपकी ये ज़िम्मेदारी बनती है कि आप गुजरात से इसकी सैलानी-चेन तोड़ें। गुजरात के पोर्ट पर पिछले 5 सालों में देश की सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ी गई, फिर भी आप राजनीति के लिए पंजाब को बदनाम करने निकल पड़े हो?

 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा है। फोन -वीडियो कॉल, धमकी और ऑपरेशन, ये सब आपके राज्य की हाई सिक्योरिटी जेल में हो रहा है। गैंगस्टरवाद का संरक्षण कहां हो रहा है, ये सवाल पंजाब पर नहीं बल्कि आपकी सरकार पर उठता है। 2007-2017 में जब अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तब पंजाब में ‘चिट्टा’ और हेरोइन का कारोबार सबसे ज्यादा फला-फूला। उस दौर का आपका बोया हुआ ज़हर आज पूरे पंजाब को काटना पड़ रहा है। उसी इतिहास को भूलकर आप पंजाब को बदनाम कर रहे हो? उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा, बंदरगाह और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां आपके मंत्रालय के अधीन हैं। जब नशा गुजरात के पोर्ट से अंदर आ रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version