तापमान 43 Degrees पार, चार-पांच दिन लू का खतरा - Trends Topic

तापमान 43 Degrees पार, चार-पांच दिन लू का खतरा

Degrees

मैदानी राज्यों में गर्मी और गंभीर हीट वेव लू अपने तेवरों को एक बार फिर प्रचंड करने लगी है। आसमान से झुलसाने वाली आग बरस रही है। पारा भी धीरे-धीरे उफान ले रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 43.8 Degrees सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 Degrees सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य रह्य।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार फिर से सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रूख सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल तक सभी राज्यों पर हो गया है। इसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

आने वाले चार-पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुएभारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट और 6 पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलों के जिला प्रशासन द्वारा ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर दी है। हिसार में लगातार दो-तीन दिन से गर्मी का असर है। यह तस्वीर हिसार के क्रांति मान पार्क की है, जहां पर बच्चे गर्मी से बचने के लिए पानी में मस्ती करते हुए |

मॉनसून आने में एक पखवाड़े से अधिक समय लगेगा
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में 15-18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। जिससे आमजन को केवल आंशिक राहत के आसार बन रहे हैं। मानसून हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने में अभी एक पखवाड़े से अधिक समय लगने की संभावना है। क्योंकि अभी तक बंगाल की खाड़ी पर भी कोई हलचल नहीं है।

आने वाले सप्ताह में कोई लो प्रेशर एरिया भी नहीं बन रहा। यानी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली को अभी मानसून का इंतजार करना पड़ेगा। इस सप्ताह के अंत में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों के आसार हैं। हैं। केवल ते तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ साथ ही एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां छोटा-सा दौर के लिए जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आमजन को राहत के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *