शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति ने Sukhbir Singh Badal का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया है। यह निर्णय शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया, जो पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
आपको बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार करने के आदेश पहले ही जारी किए गए थे। अकाल तख्त के आदेश के अनुसार, कार्यकारिणी को 2 दिसंबर तक इस्तीफा स्वीकार करके अकाल तख्त सचिवालय को सूचित करने का निर्देश था। हालांकि, अकाली नेताओं ने धार्मिक सेवाओं का हवाला देते हुए कार्यकारिणी बैठक के लिए और समय मांगा, जो उन्हें प्रदान किया गया।
Top Tags