राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची Mahakumbh ,संगम में लगाई डुबकी, देखें विशेष रिपोर्ट। - Trends Topic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची Mahakumbh ,संगम में लगाई डुबकी, देखें विशेष रिपोर्ट।

Mahakumbh 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज पहुंच सोमवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाती नजर आई। कुछ ही देर में संगम से रवाना होकर द्रौपदी मुर्मु अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। द्रौपदी मुर्मु आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणातमक है। उनकी उपस्थिति से Mahakumbh के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिल रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति समर्थन भी देंगी। वह डिजिटल Mahakumbh अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *