Patna के लॉ कॉलेज में बीएन कॉलेज के छात्र की हत्या का खुलासा – Trends Topic

Patna के लॉ कॉलेज में बीएन कॉलेज के छात्र की हत्या का खुलासा

Patna विवि के लॉ कॉलेज से बीए (इंगलिश ऑनर्स) फाइनल ईयर की परीक्षा देकर लौट रहे हर्ष राज की हत्या के मामले में एसआईटी ने चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। चंदन मूलरूप से बिहटा के अम्हारा गांव का रहने वाला है। वह पटना कॉलेज में मॉस कम्युनिकेशन के अंतिम वर्ष का छात्र है। एसआईटी ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद वह गांव चला गया था। चंदन आईसा के पटना विवि इकाई का उपाध्यक्ष रहा है।

चंदन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीर वायरल होने लगी। इसमें वह हिंसा की मुखालफत करता दिख रहा है। पटना विवि कैंपस में हो रही हिंसक घटनाओं की मुखर मुखालफत करने वाला छात्र की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता निकला। फिलिस्तीन की आजादी की मांग और गाजा पर हो रही बमबारी का पटना की सड़कों पर विरोध करते हुए चंदन यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने कहा कि चंदन यादव हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है।
वही लाइनर की भूमिका में भी था। इधर, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के राज्य सचिव सबीर कुमार एवं राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि हर्ष कुमार की मौत से हम स्तब्ध हैं। चंदन को आईसा ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।

हर्ष को 24 मई को दी धमकी,
लॉ कॉलेज में 22, 24 और 27 मई को परीक्षा थी। 24 मई को जब हर्ष राज परीक्षा देकर लौट रहा था तब चंदन यादव गुट के कुछ लड़कों से उसका सामना हुआ था। तब हर्ष के साथ कई लड़के थे। उस दौरान भी दूसरे गुट के लड़कों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद बदमाशों ने हर्ष को देख लेने की धमकी दी थी। जिन लड़कों से हर्ष का विवाद था, उन सबों ने हथुआ हॉस्टल में उस पर हमले की साजिश रची थी। 27 मई को परीक्षा के शुरू होने के बाद ही चंदन यादव और उसके गुट के आठ दस लड़के लॉ कॉलेज में जमा हो गए। चंदन ने ही फोन कर अपने साथियों को बताया था कि हर्ष एग्जामिनेशन हॉल में चला गया है। इसके बाद सभी हथुआ हॉस्टल से ही लाठी, डंडे, रॉड और हॉकी स्टीक लेकर वहां पहुंचे थे। हर्ष परीक्षा खत्म होने से कुछ देर पहले बाहर निकला इसके बाद सभी ने बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

चंदन ने 8 लड़कों के नाम बताए…
पुलिस को अभिनंदन, मयंक, अंश, अमन और सिमरत के साजिश में शामिल होने का पता चला है। इन लड़कों को भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस को पटना विवि से हाल में पढ़ाई खत्म कर निकल चुके कुछ छात्रों की भी तलाश है। वहीं, चंदन यादव ने अपने साथ रहे आठ लड़कों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *