OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म OMG 2 ने रिलीज के चार दिन बाद किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार
OMG 2 Box Office Collection
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अभिनय वाली OMG 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। ओएमजी 2 ने रिलीज के चौथे दिन ₹12.06 करोड़ की कमाई की। यह संख्या फिल्म की पहले दिन की कमाई से ज्यादा है।

ओएमजी 2 का सोमवार सुपर-सॉलिड रहा है, शुक्रवार को रिलीज के बाद सोमवार वह दिन है जो फिल्में हिट या फ्लॉप करता है, sacnilk.com के अनुसार OMG 2 ने शुक्रवार को 10.26 करोड़ रु., शनिवार को 15.30 करोड़ रु., रविवार को 17.55 करोड़ रु., और सोमवार को 12.06 करोड़ रु.। कुल: 55.17 करोड़ रु. का व्यवसाय कर लिया है।
पांचवे दिन की बात करें तो मंगवार की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 19 करोड़ रहा है जिसे मिलाकर कुल व्यवसाय 74.17 करोड़ रु. आँका गया है जबकि मंगलवार जो की छुट्टी का दिन है अभी पूरा बाकि है जिसकी पूरी गड़ना साम को होगी इससे पांचवे दिन का एक्चुअल कलेक्शन स्पष्ट होगा जिसमें कलेक्शन बढ़ने के आसार हैं
ये भी पढ़ें:- Gadar 2 Collection: ग़दर 2 का क्रेज, 200 करोड़ के पार, ट्रेक्टर और ट्रक में भर भर के आ रहे हैं दर्शक
OMG 2 Box Office Collection Day 1
OMG 2 ने पहले दिन यानि रिलीज के दिन 10.26 करोड़. रु. का व्यवसाय किया था जो की ठीकठाक कलेक्शन कहा जा सकता है
OMG 2 Box Office Collection Day 2
वहीँ दुसरे दिन के कलेक्शन यानि शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो OMG 2 ने शनिवार को 15.3 करोड़ का कलेक्शन किया था
OMG 2 Box Office Collection Day 3
बात करें तीसरे दिन की तो तीसरे दिन यानि रविवार जो की छुट्टी का दिन था रविवार को OMG 2 ने 17.55 करोड़ का व्यवसाय कर लिया जो की OMG 2 के लिए एक अच्छा संकेत था
OMG 2 Box Office Collection Day 4
अब बात करें बॉक्स ऑफिस के लिहाज से मुख्य दिन सोमवार की तो सोमवार को OMG 2 ने 12.06 करोड़ का कलेक्शन किया जो की एक अच्छा संकेत है
OMG 2 Box Office Collection Day 5
OMG 2 के रिलीज के बाद से आज का दिन पांचवा दिन होता है और छुट्टी का दिन भी है मंगलवार को एडवांस बुकिंग कलेक्शन 19 करोड़ रहा जो OMG 2 के लिए बेहतर है दर्शकों को OMG 2 का कोंसेप्ट पसंद आ रहा है
OMG 2 Box Office Day 5 Collection
मूवी | Day | Collection |
OMG 2 | Day 1 | 10.26 Cr |
Day 2 | 15.3 Cr | |
Day 3 | 17.55 Cr | |
Day 4 | 12.06 Cr | |
Day 5 | 19 Cr | |
Total | 5 Day Total | 74.17 Cr |
About OMG 2
अमित राय द्वारा लिखि गई और निर्देशित की गई OMG 2 पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। OMG 2 में पंकज त्रिपाठी जो की कांति शरण मुद्गल का रोल निभा रहे हैं और भगवान शिव के परम भक्त की भूमिका में दिखाए गए हैं। वहीँ अक्षय ने भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है और यामी गौतम एक वकील की भूमिका में नज़र आती हैं।
OMG 2 का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स और वकाओ द्वारा किया गया है। OMG 2 में टीन एजर्स के विभिन्न मुद्दों और यौन शिक्षा के महत्व को बताया गया है। OMG 2 वास्तविक रूप से OMG (ओह माय गॉड) का सिक्वल है जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल ने अभिनय किया था, 2012 में रिलीज़ हुई OMG को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
पिछले हफ्ते OMG 2 के अलावा शनि देओल की ग़दर 2, साउथ मेगा स्टार रजनीकांत की जेलर जैसी बड़ी फ़िल्में रिलीज हुई हैं जिनमें ग़दर 2 और जेलर ने रिकार्ड तोड़ कमाई की है।
One thought on “OMG 2 Box Office Collection: अक्षय की OMG 2 का 5 दिन का कुल कलेक्शन”