Moga पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में 02 लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार भी हुए बरामद - Trends Topic

Moga पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में 02 लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार भी हुए बरामद

Moga

Moga सीआईए और निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव मानूके में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 30 बोर की देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इन आरोपियों ने फरीदकोट जेल में बंद जसपाल सिंह जस्सा के कहने पर फायरिंग की थी। पुलिस अब जल्द ही जसपाल सिंह जस्सा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे गहन पूछताछ करेगी।

Moga और एसपी इन्वेस्टिगेशन डॉ. बाल कृष्ण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2024 को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्ति ने मोगा जिले के गांव मानूके निवासी मेजर सिंह पर उसके घर की घेटो में जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। इस मामले में मेजर सिंह की पत्नी रमनदीप कौर ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जांच के दौरान पता चला कि गोलीबारी की घटना को विनय और जतिंदर सिंह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय और जतिंदर सिंह उर्फ अर्श की शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उन्होंने मेजर सिंह पर फायरिंग की थी, और इस घटना में प्रयुक्त पिस्तौल और मोटरसाइकिल जसपाल सिंह जस्सा द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

जसपाल सिंह जस्सा, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो वर्तमान में फरीदकोट जेल में बंद हैं, को जल्द ही जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। आरोपी विनय और जतिंदर सिंह को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे गहन पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *