मावां-धीयां सत्कार योजना की दूसरी किस्त आज जारी, महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे

पंजाब की महिलाओं के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है, क्योंकि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत दूसरी किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। योजना के तहत जनरल वर्ग की योग्य महिलाओं को 3 हजार रुपये, जबकि SC वर्ग की योग्य महिलाओं को 4 हजार 500 रुपये की राशि मिलनी है। पहली किस्त में भी तीन महीनों की राशि एक साथ जारी की गई थी।

इस योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाती है, जिसके चलते महिलाओं को राशि लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। खाते में पैसे आने के बाद महिलाएं अपनी पासबुक, बैंक खाते या मोबाइल बैंकिंग के जरिए राशि चेक कर सकती हैं।

योजना की शुरुआत जुलाई 2026 में हुई थी और उस समय जनरल वर्ग की योग्य महिलाओं को 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं को 4 हजार 500 रुपये की पहली किस्त मिली थी।

बता दें कि यह योजना 18 साल या उससे अधिक उम्र की योग्य महिलाओं के लिए है। सरकारी नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा गया है। इसलिए जिन महिलाओं को योजना के तहत लाभ मिल रहा है, वे आज अपने खातों में राशि जमा होने की जांच कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version