Trends TopicTrends Topic
Notification Show More
Aa
  • Home
  • साइंस और टेक्नोलोजी
    • smartphones
    • कंप्यूटर और इलेक्ट्रोनिक
    • ट्रिक एंड टिप्स
  • सरकारी योजना
    • Central Govt Yojna
    • MP Govt Yojna
  • मनोरंजन
  • खेल
    • ICC World Cup 2023
    • IPL
      • IPL 2023
  • जानकारी
    • शिक्षा
    • सेहत
    • धार्मिक ज्ञान
    • रसोई
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम स्टोरी
  • वेब स्टोरी
Search
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA
© 2023 TrendsTopic,in: All Rights Reserved.
Aa
Trends TopicTrends Topic
Search
  • Home
  • साइंस और टेक्नोलोजी
    • smartphones
    • कंप्यूटर और इलेक्ट्रोनिक
    • ट्रिक एंड टिप्स
  • सरकारी योजना
    • Central Govt Yojna
    • MP Govt Yojna
  • मनोरंजन
  • खेल
    • ICC World Cup 2023
    • IPL
  • जानकारी
    • शिक्षा
    • सेहत
    • धार्मिक ज्ञान
    • रसोई
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम स्टोरी
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2023 TrendsTopic.in: All Rights Reserved.
Trends Topic > Blog > News > जानकारी > Mandla madhya pradesh full info | क्या आप जानते हैं मंडला जिले के ये रोचक तथ्य 2023

Mandla madhya pradesh full info | क्या आप जानते हैं मंडला जिले के ये रोचक तथ्य 2023

Last updated: 20/07/23
Sendi
Share
SHARE

Mandla, mandla district, मंडला जिला कहाँ है, mandla jila के बारे में रोचक तथ्य, मंडला जिला के दार्शनिक स्थल, मंडला जिला की प्रशासनिक जानकारी, मंडला की भौगोलिक स्थिति इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलने वाले हैं 

Contents
Mandla कहाँ स्थित है  मंडला जिले की भौगोलिक स्थिति मंडला जिले में कितने उपखंड (तहसील) हैं मंडला के दार्शनिक स्थल कान्हा राष्ट्रिय उद्यान/Kanha national park:- रामनगर का किला:- नर्मदा नदी के घाट:- सहस्त्रधारा:- गरमपानी कुंड:- घुघवा जीवाश्म उद्यान:- kingfisher mandlaमंडला की प्रशसनिक जानकारीमंडला जिले की जनसंख्या Mandla PIN CodeMandla STD Codeमंडला जिले का मुख्य व्यवसाय  मंडला जिले की प्रमुख नदियाँ मंडला जिले में ब्लाक की जानकारी मंडला में गांवों की संख्या मंडला की राजनैतिक स्थिति मंडला विधानसभा क्षेत्र:- बिछिया विधानसभा क्षेत्र:- निवास विधानसभा क्षेत्र:- मंडला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडला में अवागमन के साधन conclusionFAQ Q. मंडला में क्या प्रसिद्ध है?Q. मंडला जिले का पुराना नाम क्या है?Q. मंडला जिले के कलेक्टर का नाम क्या है?Q. मंडला जिले में कुल कितने गांव हैं?Q. मंडला में कौन कौन सी नदी का संगम है?Q. मंडला का राजा कौन था?Q. मंडला जिले में कुल कितनी तहसील है?Q. मंडला जिले की कुल जनसंख्या कितनी है?Q. मंडला की तहसील क्या है?Q. Mandla PIN Code kya hai?Q. Mandla DTS Code kya hai?Q. ‘kingfisher mandla’ में कहाँ स्थित है?

Mandla कहाँ स्थित है  

mandla , भारत के मध्य में स्थित राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है जो सामान्यतया आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, मंडला जबलपुर संभाग के अंतर्गत आता है यह नगर नर्मदा नदी के किनारे में बसा हुआ है 

mandla madhyapradesh
mandla madhyapradesh

मंडला जिले की भौगोलिक स्थिति 

भौगोलिक दृष्टि से मंडला वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है, जबलपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी में पूर्व की ओर स्थित है मंडला आवागमन के लिए जबलपुर से NH 30 है जो जबलपुर से मंडला को जोडती है, 

मंडला जिले के दक्षिण पूर्व में छतीसगढ़ राज्य की सीमा रेखा है जो मध्य प्रदेश को छतीसगढ़ से अलग करती है,मंडला के आस पास के अन्य जिले जी मंडला जिले की सीमा से लगे हुए हैं, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंगपुर, हैं 

Mandla जिले का अधिकांश भूभाग वन्य क्षेत्रों से घिरा हुआ है इसीलिए यहाँ की ज्यादातर आबादी वन्यक्षेत्रों में बसने वाले आदिवासी समाज की है 

अमरकंटक से उद्गमित हुई नर्मदा नदी जो की पूरे भारत वर्ष के हिन्दू धर्म के लोगों के लिए पूज्यनीय है मंडला शहर नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है और मंडला में नर्मदा के साथ बंजर नदी का संगम है, जो दक्षिण की और से आती है 

जबलपुर से कुछ दूरी में स्थित बरगी में नर्मदा नदी में बाँध है जिसे बरगी डेम के नाम से जाना जाता है बरगी डेम की वजह से नर्मदा के पानी भराव मंडला जिले के क्षेत्रों को प्रभावित करता है बारिस के समय कुछ क्षेत्र डूब जाते हैं इन्हें डूब क्षेत्र कहा जाता है 

मंडला जिले में कितने उपखंड (तहसील) हैं 

मंडला जिले में 6 उपखंड (तहसील) हैं जिनसे मंडला की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलती है 

  1. मंडला:- मंडला स्वयं एक उपखंड भी है जहाँ उपखंड के रूप में वर्गीकृत क्षेत्र के लोगों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संचालित करने में मदद मिलती है यह क्षेत्र ज्यादातर मंडला शहर के आसपास के गांवों तक सीमित है 
  2. नैनपुर:- मंडला शहर से दक्षिण की ओर लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर नैनपुर उपखंड है जो सिवनी जिले की सीमा रेखा में आता है नैनपुर उपखंड सामन्यतया मैदानी क्षेत्र से विकसित है, नैनपुर में छोटी लाइन (नेरो गेज) रेलवे का एसिया का सबसे बड़ा जन्गशन था जो अब बड़ी लाइन (ब्रोडगेज) में परिवर्तित हो चुका है  
  3. बिछिया:- बिछिया उपखंड पूरी तरह से आदिवासी क्षेत्र से घिरा हुआ है यहाँ ज्यादातर आबादी आदिवासी बाहुल्य है बिछिया मंडला शहर से दक्षिण पूर्व की ओर स्थित है बिछिया से आगे छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा लगती है, बिछिया उपखंड के वन्य्क्षेत्र में कान्हा राष्ट्रीय वन उद्यान स्थित है 
  4. घुघरी:- घुघरी मंडला शहर से उत्तर की ओर स्थित उपखंड है जो डिंडौरी जिले की सीमा में है यह उपखंड भी आदिवासी बाहुल्य है यहाँ की 90% मूल आबादी आदिवासी समाज से है 
  5. निवास:- निवास उपखंड मंडला से उत्तर पश्चिम की ओर स्थित है जो पश्चिम में जबलपुर और उत्तर में डिंडौरी की सीमा में स्थित है यह क्षेत्र भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है 
  6. नारायणगंज:- नारायणगंज मंडला से पश्चिम की ओर स्थित है यह जबलपुर की सीमा में स्थित है नारायणगंज भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के रूप में जाना जाता है इसके अलावा नारायणगंज उपखंड का ज्यादातर हिस्सा नर्मदा नदी के तट पर बसा हुआ है जो बरगी डेम की बाढ़ के कारण डूब क्षेत्र में आता है 

ये भी पढ़ें:- सपने में साँप दिखने के 10 शुभ और 10 अशुभ संकेत

मंडला के दार्शनिक स्थल 

मंडला में वैसे तो बहुत से दार्शनिक स्थल हैं जिसमें कान्हा राष्ट्रिय उद्यान, रामनगर का किला, नर्मदा नदी के किनारे और प्रसिद्ध घाट जैसे सहस्त्रधारा, गरम पानी कुंड, घुघवा जीवाश्म उद्यान, kingfisher mall

कान्हा राष्ट्रिय उद्यान/Kanha national park:-

कान्हा राष्ट्रिय उद्यान मंडला जिले के बिछिया उपखंड में है यह क्षेत्र पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यह भूभाग पूरी तरह से जंगलों से ढका हुआ है और इन्ही जंगल के बीच में स्थित है कान्हा राष्ट्रिय उद्यान

कान्हा नेशनल पार्क मंडला के दार्शनिक स्थलों में कान्हा का मुख्य स्थान है यहाँ देश विदेश के लाखों पर्यटक पर्यटन करने आते हैं कान्हा, मंडला से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है 

कान्हा राष्ट्रिय उद्यान के बहुत से एंट्री पॉइंट हैं जिनमें मुख्य रूप से दो एंट्री पॉइंट प्रसिद्ध हैं मुक्की गेट, और खटिया गेट कान्हा में सभी प्रकार के वन्य प्राणी स्थित हैं जिनमें कान्हा के बाघ सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं 

कान्हा में जंगल सफारी की जाती है जंगल सफारी करने के लिए पर्यटकों के पास अलग अलग विकल्प होते हैं जसी जिप्सी से जंगल सफारी, हाथी से जंगल सफारी आदि जंगल सफारी या कान्हा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप click here इस लिंक में क्लिक करके जानकारी ले सकते हैं

रामनगर का किला:-

रामनगर का किला मंडला जिले के मुख्य दार्शनिक स्थलों में से एक है मंडला से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर रामनगर ग्राम में यह किला स्थित है, यह किला मोतीमहल के नाम से भी प्रसिद्ध है यह किला गोंड वंस के राजा हृदयशाह ने बनवाया था रामनगर में मोतीमहल के अलावा बेगम महल, राय भगत की कोठी, काला पहाड़ जैसे दार्शनिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं 

4 5
मोती महल, रामनगर, मंडला

नर्मदा नदी के घाट:-

देश भर में नर्मदा नदी को पूज्यनीय माना जाता है हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथों में नर्मदा नदी को पूज्य बताया गया है जिसके कारण नर्मदा नदी के तट सुसज्जित रहते हैं जो की दार्शनिक स्थल में गिने जाते हैं 

सहस्त्रधारा:-

मंडला शहर में नर्मदा नदी में सहस्त्रधारा नामक स्थान है जहाँ नर्मदा का पानी पत्थरों के कारण कई भागों में विभाजित होता है इस स्थान का उल्लेख हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है जिसके कारण इस स्थान का विशेष महत्त्व है 

3 6
मंडला, सहस्त्रधारा

गरमपानी कुंड:-

मंडला शहर से लगभग 20 किलोमीटर जबलपुर रोड में ग्वारी ग्रामपंचायत में नर्मदा नदी के तट पर एक प्राकृतिक गरम पानी का कुंड है जहाँ साल के 12 महीने और 24 घंटे इस कुंड का पानी गरम रहता है स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है की इस कुंड के पानी में स्नान करने से चर्मरोग ठीक जो जाते हैं 

1 6
मंडला, गरमपानी कुंड

घुघवा जीवाश्म उद्यान:-

घुघवा जीवाश्म उद्यान मंडला जिले के निवास उपखंड और डिंडौरी जिले के सह्पुरा उपखंड दोनों के मध्य स्थित है यह 75 एकड़ भूभाग में फैला हुआ है यहाँ जीवाश्म (फासिल्स) रूप में पेड़ पौधे हैं जो हजारों साल पहले के हैं यहाँ जीवाश्म से सम्बंधित अनुसन्धान होते रहते हैं पर्यटकों के लिए यह स्थान भी काफी आकर्षित करने वाला है 

kingfisher mandla

मंडला शहर में kingfisher कम्पनी का मॉल भी है यहाँ मोडिफाई सिनेमा हाल रेस्टोरेंट और वाटरपार्क हैं, यहाँ मंडला जिले के सभी क्षेत्र के लोग फिल्म देखने और वाटरपार्क में बच्चों के साथ घूमने आते हैं kingfisher mandla का विशेष महत्त्व इसलिए भी है क्योंकि मंडला जिले में यह एकलौता मॉल है

c8304d29 14d7 4d90 9662 732ff54ae3ec 5ca307031cfd81000166c5cf 2
kingfisher mandla
kingfisher water park balaghat ho balaghat theme parks rv1j1zup20 2
kingfisher mandla water park

मंडला की प्रशसनिक जानकारी

मंडला जिले में वर्तमान में पदस्थ विभागाध्यक्ष की जानकारी ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें click here

नाम पद फोन 
डॉ. सलोनी सिडाना कलेक्टर 07642-250600
श्रीमती मीना मसराम अपर कलेक्टर 07642-251089
श्री रजत सकलेचा पुलिस अधीक्षक07642-250800
श्रीमती रानी बाटड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत 07642-250879
mandla की प्रशासनिक जानकारी

मंडला जिले की जनसंख्या 

मध्य प्रदेश के जनगणना संचालनय निर्देशालय द्वारा मध्य प्रदेश के जिला मंडला के आधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या 1,054,905 है 

जनसंख्या की प्रकृति जनसंख्या 
कुल गृह स्वामी 248,825
कुल जनसंख्या 1,054,905
ग्रामीण जनसंख्या 924,716
शहरी जनसंख्या130,189
पुरुष 525,272
महिला 529,633
mandla जिले की जनसंख्या

Mandla PIN Code

मंडला शहर और मंडला जिले के सभी Area/Town/city के pin code नीचे तालिका में क्रमबद्ध दिए गए हैं

Area/Town/cityPIN Code
Mandla481661
Narayanganj481662
Mohgaon481663
Ghughari481664
Maharajpur481665
Bijadaandi481666
Pindrai481668
Chabi481672
Chiraidongri481768
Bamhani481771
Nainpur481776
Niwas481885
Bhua bichhiya481995
Sijhora481996
Anjania481998
mandla PIN Code

Mandla STD Code

मंडला शहर और मंडला जिले के सभी Area/Town/city के std code नीचे तालिका में क्रमबद्ध दिए गए हैं

Area/Town/citySTD Code
Niwas07641
Mandla07642
Bijadandi07643
Nainpur07646
Ghughari07647
Mawai07648
Kakaiya07649
Keolari07694
Mandla STD Code

मंडला जिले का मुख्य व्यवसाय  

मंडला जिले में लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है मंडला जिले की ज्तादातर आबादी गांवों में रहती है जिसके कारण यहाँ लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है मंडला में ज्यादातर धान और गेहूं की फसल का उत्पादन होता है इसके अलावा दलहन फसलों में चना, मशूर, मटर, और कुछ क्षेत्रों में गन्ना का उपादान होता है इसके अलावा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में ज्वार, बाजरा, कोदों, कुटकी और मक्का, भी उत्पादित किया जाता है 

मंडला में वनवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जड़ी बूटी का व्यवसाय भी होता है और हस्तकला पर आधारित वस्तुओं का निर्माण होता है 

मंडला जिले की प्रमुख नदियाँ 

मंडला जो की नर्मदा के तट पर बसा हुआ है नर्मदा नदी एवं बंजर नदी मंडला की प्रमुख नदी हैं इसके अलावा सहायक नदियाँ जैसे:- मटियारी नदी, सुरपन, अदि छोटी छोटी नदियाँ हैं जो प्रमुख नदियों में मिलती हैं  

मंडला जिले में ब्लाक की जानकारी 

मंडला जिले में कुल 9 ब्लाक हैं 

क्र.जिला ब्लाक 
1 Mandlaबिछिया 
2 Mandlaबीजाडांडी 
3 Mandlaघुघरी 
4 Mandlaमंडला 
5 Mandlaमवई 
6 Mandlaमोहगांव 
7 Mandlaनैनपुर 
8 Mandlaनारायणगंज 
9 Mandlaनिवास 
mandla जिले में ब्लाक की जानकारी

मंडला में गांवों की संख्या 

मंडला में कुल 6 तहसील में 1221 गाँव हैं 

क्र.जिला तहसील (उपखंड)गाँव की संख्या 
1 Mandlaनिवास 179
2 Mandlaनारायणगंज 189
3 Mandlaमंडला 171
4 Mandlaघुघरी 183
5 Mandlaबिछिया 337
6 Mandlaनैनपुर 162
mandla में गांवों की संख्या

मंडला की राजनैतिक स्थिति 

मंडला जिले में कुल 3 विधानसभा क्षेत्र हैं मंडला विधानसभा क्षेत्र, बिछिया विधानसभा क्षेत्र और निवास विधानसभा क्षेत्र जिसमें मंडला विधानसभा क्षेत्र में ज्यदातर आबादी शहरी क्षेत्र की है और बाकि दोनों विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्र की है

मंडला विधानसभा क्षेत्र:-

मंडला में मंडला स्वयं एक विधानसभा क्षेत्र है इसके अंतर्गत मंडला, नैनपुर, नारायणगंज तहसील का क्षेत्र आता है वर्तमान में मंडला विधानसभा क्षेत्र से 2018 के विधानसभा चुनाव में माननीय श्री देवसिंह सैयाम विधायक बने हैं जो की भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे इसके पूर्व मंडला विधानसभा में विधायक के पद पर श्री संजीव उइके थे जो कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे 

8
मंडला विधानसभा, विधायक माननीय देव सिंह सैयाम

बिछिया विधानसभा क्षेत्र:-

बिछिय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिछिया, मवई, घुघरी, का क्षेत्र आता है, बिछिया विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2018 के अनुसार निर्वाचित प्रत्यासी वर्तमान में माननीय नारायण सिंह पट्टा हैं जो कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी हैं इन्होने पूर्व के विधायक श्री पंडित सिंग धुर्वे को पराजित किया था जो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी थे 

7 1
बिछिया विधानसभा, विधायक माननीय नारायण सिंह पट्टा

निवास विधानसभा क्षेत्र:-

निवास विधानसभा के अंतर्गत निवास और कुछ क्षेत्र नारायणगंज और मंडला तहसील का सामिल है निवास विधानसभा से 2018 के विधानसभा चुनाव में माननीय श्री डॉ. अशोक मर्सकोले विजयी हुए हैं जो की कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासी हैं इन्होने पूर्व के विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी को शिकस्त दी थी 

9
निवास विधानसभा, विधायक माननीय अशोक मर्सकोले

मंडला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 

मंडला में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मंडला जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र मंडला,बिछिया,और निवास, डिंडौरी जिले के डिंडौरी और सहपुरा विधानसभा क्षेत्र और नरसिंगपुर जिले के लखनादौन और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र सामिल हैं वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1,528,322 वोटर हैं 

मंडला लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते हैं जो की निवास विधानसभा के विधायक पद पर भी रह चुके हैं माननीय कुलस्ते जी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी हैं 

87efd8c5 b81a 4797 8679 46db4baf70421644670640512 1644683499
मंडला लोकसभा, सांसद माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला में अवागमन के साधन 

मंडला में मुख्य अवागमन का साधन है बस और ट्रेन, बस मंडला में अवागमन का मुख्य साधन है ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध है, ट्रेन जो की नेरो गेज (छोटी लाइन) की सुविधा थी अब ब्रोड गेज में परिवर्तित हो गई है बस और ट्रेन के अलावा विशेष परिश्थिति के लिए मंडला से 15 किलोमीटर दूरी पर ग्वारा ग्राम में हवाई पट्टी (runway) भी बनाया गया है जो की BSF छावनी के अंतर्गत निगरानी में है  

conclusion

mandla शहर और मंडला जिले से सम्बंधित इस लेख में दी गई जानकारी से आप कितना संतुष्ट हैं हमें कमेन्ट करके जरुर बताएँ और यदि आपको लगता है की कोई जानकारी त्रुटिपूर्ण है या और अधिक लिखने की आवश्यकता है तो हमें सुझाव जरुर दें कमेन्ट करके जरुर बताएँ आपको यह लेख कैसा लगा

FAQ

Q. मंडला में क्या प्रसिद्ध है?

Ans. मंडला जिले में कान्हा नेशनल पार्क और रामनगर का किला प्रसिद्ध है

Q. मंडला जिले का पुराना नाम क्या है?

Ans. 1480 से पहले यह क्षेत्र महिष्मती के नाम से जाना जाता था

Q. मंडला जिले के कलेक्टर का नाम क्या है?

Ans. मंडला जिले के वर्तमान कलेक्टर का नाम डॉ. सलोनी सिडाना है

Q. मंडला जिले में कुल कितने गांव हैं?

Ans. मंडला जिले में कुल 6 तहसील में 1221 गाँव हैं

Q. मंडला में कौन कौन सी नदी का संगम है?

Ans. मंडला में नर्मदा नदी और बंजर नदी का संगम है

Q. मंडला का राजा कौन था?

Ans. मंडला के अंतिम राजा गोंड वंस के राजा हृदयशाह थे इनका महल मंडला के रामनगर में स्थित है जिसका नाम मोती महल है

Q. मंडला जिले में कुल कितनी तहसील है?

Ans. मंडला जिले में कुल 6 तहसील हैं मंडला, बिछिया, नैनपुर, नारायणगंज, निवास, घुघरी

Q. मंडला जिले की कुल जनसंख्या कितनी है?

Ans. मध्य प्रदेश के जनगणना संचालनय निर्देशालय द्वारा मध्य प्रदेश के जिला मंडला के आधिकारिक जनगणना 2011 के अनुसार कुल जनसंख्या 1,054,905 है 

Q. मंडला की तहसील क्या है?

Ans. मंडला की तहसील मंडला है

Q. Mandla PIN Code kya hai?

Ans. Mandla city ka PIN Code ‘481661’ hai

Q. Mandla DTS Code kya hai?

Ans. mandla city ka DTS code ‘07642’ hai

Q. ‘kingfisher mandla’ में कहाँ स्थित है?

Ans. kingfisher mall मंडला, महाराजपुर में रेलवे क्रोसिंग से लगभग 100 मीटर आगे पुरानी रायपुर छतीसगढ़ रोड में है

  • Predictions of Baba Venga and Nostradamus regarding third world war
    तीसरे विश्व युद्ध को लेकर बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और भविष्य मालिका की भविष्यवाणियाँ एक समान हैं
  • Ram ji ki Aarti Lyrics in Hindi
    Ram ji ki Aarti: श्रीराम चन्द्र भगवान जी की 3 आरतियों में से एक आपको नित्य गाना चाहिए
  • bhavishya malika, kalki avtar
    2003 में ही आ चुके हैं ‘भगवान कल्कि’ अब करेंगे कल्कि लीला, दुष्टों का करेंगे संघार

You Might Also Like

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री जी, देश के लिए उनका योगदान अतुल्य है

Alauddin Khalji: अलाउद्दीन खिलजी के मरने के बाद उसकी 1000 बेगमों का क्या हुआ

Mysterious Villages of India: भारत के 10 रहस्यमयी गाँव, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: इतिहास का एक मराठा योद्धा जिसके नाम से दुश्मन काँप जाते थे 

Lesser Known Indian Freedom Fighters: 7 भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जो इतिहास के पन्नों में खो गए

TAGGED: mandla, mandla district, mandla madhya pradesh, मंडला, मंडला जिला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
1 Comment 1 Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Stay Connected

1k Followers Like
0 Followers Follow
0 Followers Pin
0 Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Predictions of Baba Venga and Nostradamus regarding third world war
तीसरे विश्व युद्ध को लेकर बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और भविष्य मालिका की भविष्यवाणियाँ एक समान हैं
News 15 नवम्बर 2023
Ram ji ki Aarti Lyrics in Hindi
Ram ji ki Aarti: श्रीराम चन्द्र भगवान जी की 3 आरतियों में से एक आपको नित्य गाना चाहिए
धार्मिक ज्ञान 12 नवम्बर 2023
bhavishya malika, kalki avtar
2003 में ही आ चुके हैं ‘भगवान कल्कि’ अब करेंगे कल्कि लीला, दुष्टों का करेंगे संघार
धार्मिक ज्ञान News 11 नवम्बर 2023
eng vs pak world cup 2023
World Cup 2023 के सेमिफईनल में पाकिस्तान कैसे पहुंचे, वसीम अकरम ने दिया मजेदार आईडिया
ICC World Cup 2023 News 11 नवम्बर 2023

ये भी पढ़ें

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023
जानकारी

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2023: ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री जी, देश के लिए उनका योगदान अतुल्य है

2 अक्टूबर 2023
Alauddin Ke Bare Mein Jankari Hindi Me
जानकारी

Alauddin Khalji: अलाउद्दीन खिलजी के मरने के बाद उसकी 1000 बेगमों का क्या हुआ

10 सितम्बर 2023
Mysterious Villages of India
Newsजानकारी

Mysterious Villages of India: भारत के 10 रहस्यमयी गाँव, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

31 अगस्त 2023
Chhatrapati Sambhaji Maharaj
जानकारी

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: इतिहास का एक मराठा योद्धा जिसके नाम से दुश्मन काँप जाते थे 

18 अगस्त 2023
Trends TopicTrends Topic
Follow US
© 2023 TrendsTopic.in All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?