Uttar Pradesh: नीचे जा रही थी लिफ्ट अचानक से ऊपर चली गई, और छत को तोड़ते हुए निकली बाहर, हुआ बड़ा हादसा

Uttar Pradesh के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां लिफ्ट नीचे जाने की बजाय छत से जा टकराई | यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी का है| पिछले रविवार को सोसायटी के अंदर स्थित टावर-5 की चौथी मंजिल पर लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इस बीच वहां मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी लिफ्ट ऊपर की ओर जाने लगी और फिर सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंच गई और सबसे ऊपरी मंजिल की छत तोड़ दी |

जानकारी के मुताबिक, सोसायटी के लोगों ने बताया कि लिफ्ट में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद लोगों में लिफ्ट को लेकर डर का माहौल है| आपको बता दें कि पिछले साल इसी सोसायटी में लिफ्ट की टूटी केबल की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी| नए हादसे की जानकारी देते हुए सोसायटी के लोगों ने बताया कि टावर-5 की लिफ्ट चौथी मंजिल पर अचानक खराब हो गई. इसी बीच जब लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो लिफ्ट का ब्रेक फेल हो गया और वह तेजी से ऊपर जाने लगी |

लिफ्ट इतनी ऊपर गई कि सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंच गई. इससे छत भी क्षतिग्रस्त हो गयी| हादसे के दौरान लिफ्ट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टावर की छत से होते हुए ऊपर जा गिरी| इस हादसे में 2 महिलाएं और एक पुरुष समेत 3 लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। टावर में दोनों लिफ्टों को तुरंत बंद कर दिया गया और सभी को सीढ़ियों से जाने के लिए कहा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version