हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां सेवानिवृत्त न्यायाधीश रविंद्र कश्यप ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को शाहाबाद के मारकंडा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर हुई, जब उन्होंने Vande Bharat train के सामने कूदकर अपनी जान दी। रविंद्र कश्यप पंचकूला के निवासी थे और उनके पर्स से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने का उल्लेख किया है।
रेलवे पुलिस के सब-इंस्पेक्टर कमल राणा ने बताया कि मृतक के पर्स से एक नोट मिला, जिसमें लिखा था: “नन शुड बी हेल्ड…लाइबल फॉर माय डेथ। आईएम टैकिंग दिस स्टेप माय औन।” यानी, “मैं अपनी इच्छा से जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं।” इसके बाद, पुलिस ने मृतक की पहचान रविंद्र कुमार कश्यप के रूप में की, और उनके परिवार से संपर्क किया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
रविंद्र कश्यप के परिवार ने पहले ही चंडीमंदिर पुलिस थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वे 12 जनवरी को सुबह अपने घर से पार्क में टहलने के लिए निकले थे, लेकिन जब वे दोपहर तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।
बात यह भी है कि रविंद्र ने बुधवार रात को अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पत्नी का जन्मदिन मनाया था। यह घटना इस समय संदिग्ध बनी हुई है, क्योंकि यह सवाल उठता है कि पंचकूला से शाहाबाद तक वह कैसे पहुंचे।
Top Tags