YouTuber Devraj Patel के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख ट्विटर पर वीडियो भी की शेयर

छत्तीसगढ़ के मशहूर youtuber Devraj Patel का रोड एक्सीडेंट में हो गया है निधन कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री संग बनाई थी वीडियो  

YouTuber Devraj Patel Accident

दिल से बुरा लगता है” मीम में आपने देवराज पटेल को देखा होगा इसी से वो फ़ेमस हुए थे देवराज ने अपने नटखट अंदाज के चलते कम उम्र में सफलता हासिल कर ली थी वे छत्तीसगढ़ के जाने माने चेहरों में से एक थे  

devraj patel accident

कुछ दिन पहले देवराज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले और वीडियो बनाया था जो बहुत वायरल हुआ था देवराज ऐसे ही हँसी मजाक वाले वीडियो बनाते थे और लोगों को हँसाते थे

वायरल वीडियो में देवराज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए कहते हैं “छत्तीसगढ़ गढ़ में दो ही लोग फ़ेमस हैं एक मैं और एक मोर काका” और वीडियो में आगे मुख्यमंत्री से मजाकिया अंदाज में बात करते दिखाई देते हैं” जिसे देखकर आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएँगे इस वीडियो को मुख्यमंत्री जी ने अपने ट्विट में शेयर भी किया है 

ऐसे हुई घटना

खबर के अनुसार Devraj Patel रायपुर से अपने दोस्त के साथ वीडियो सूट करके लौट रहे थे, लभांडी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने देवराज पटेल की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल में ही मौत हो गई बताया जा रहा है की बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था जिसे अस्पताल ले जया गया है उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है  

devraj patel accident

देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले थे YouTube वीडियो बनाते थे और बहुत फ़ेमस थे देवराज के कई वीडियोस और मीम्स वायरल हुए थे और उनके “दिल से बुरा लगता है” वाले मीम ने उन्हें स्टार बना दिया था, देवराज के इन्स्टाग्राम पर 57 हजार से ज्यादा फॉलोअर थे और youtube में उनके 4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे 

भुवन बाम के साथ वेब सीरीज में कर चुके हैं काम

Devraj Patel ने मशहूर YouTuber भुवन बाम के साथ साल 2021 में कोमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में काम किया था इसमें उनके मीम के डायलाग “दिल से बुरा लगता है”  को भी इस्तेमाल किया गया था 

ये भी पढ़ें:- अब यूट्यूब चैनल 500 सब्सक्राइब और 3000 घंटे के वाच टाइम में होगा मोनेटाईज

देवराज के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया ट्विट जताया दुःख

देवराज के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि “दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए, इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है, इश्वर इनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे, ॐ शान्ति 

देवराज के लाखों फेंस हैं उन लाखों लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने वाला देवराज अब कभी वापस नहीं आएगा ॐ शान्ति  

ये भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version