CM भगवंत मान ने लुधियाना के गांव हांस कलां में की लोक मिलनी, पंचायत को विकास कार्यों के लिए दिए ₹51 लाख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना जिले के गांव हांस कलां में लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से पंजाब की तरक्की और विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

**गांव के विकास के लिए पंचायत को सौंपा 51 लाख रुपये का चेक**

लोक मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। इस राशि से गांव में विकास से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। चेक मिलने पर गांववासियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंजाब की तरक्की में लोगों की भागीदारी को अहम बताते हुए सभी से मिलकर राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version