पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी बस सेवाओं को आम लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और लोकहितैषी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभाग से जुड़ी सेवाओं और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने सरकारी बस सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों से जरूरी जानकारी भी ली और व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सरकार का फोकस सार्वजनिक परिवहन को बेहतर, पारदर्शी और आम लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाने पर है।
Top Tags