Madhya Pradesh से लव जिहाद के साथ जुड़ा मामला आया सामने, धोखे से किया लड़की के साथ किया दुष्कर्म - Trends Topic

Madhya Pradesh से लव जिहाद के साथ जुड़ा मामला आया सामने, धोखे से किया लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh के ग्वालियर जिले में लव-जिहाद का मामला सामने आया है| यहां रहने वाली 25 साल की लड़की डबरा में रहने वाले एक नाबालिग लड़के के प्रेम जाल में फंस गई| उसने खुद को हिंदू बताकर लड़की को धोखा दिया। इतना ही नहीं, एक दिन उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और फिर जब उसने विरोध किया तो मंदिर में शादी कर ली।

जब लड़की को अपने पति का असली धर्म पता चला तो वह हैरान रह गई। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन जब ससुराल वालों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया तो उसने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस के मुताबिक, जनकगंज इलाके में रहने वाली 25 साल की लड़की की दोस्ती 1 जनवरी 2021 को डबरा निवासी एक लड़के से हुई। लड़के ने अपनी पहचान राजू जाटव बताकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। 15 जून 2021 को राजू लड़की को डबरा ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ बलात्कार किया|

जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। फिर 18 सितंबर 2021 को उसने शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी कर ली| उन्होंने ग्वालियर के एक होटल में रिसेप्शन भी दिया। कुछ दिन बाद जब राजू लड़की को डबरा स्थित अपने घर ले गया तो पता चला कि जिसे राजू जाटव समझ रही थी, वह असल में इमरान था। बदनामी के डर से लड़की इमरान के घर पर ही रहने लगी। इसी बीच जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसकी सास ने उसे धक्का दे दिया| इसके चलते उसे गर्भपात कराना पड़ा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद पड़ोस में रहने वाले मौलाना ओसामा और उसके परिवार वालों ने लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया| इसके बाद उन्होंने शादी कर ली| जब लड़की ने धर्म परिवर्तन का विरोध किया तो उसके पति इमरान ने मौलाना ओसामा से लड़की का रेप करवाया| इसके बाद लड़की को घर में बंधक बनाकर रखा गया| लड़की के दो जीजा अमन और पुन्नी खान भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने लगे| लड़की की सास के साथ दो अन्य व्यक्तियों ने भी लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *