चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ले रही है सहारा : आप

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार चुनावों से पहले पंजाब में डर और दबाव का माहौल बनाने के लिए एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रही है। ‘आप’ ने कहा कि ऐसी कार्रवाई का समय और तरीका गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर जब भगवंत मान सरकार पूरे प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तार कर रही है।

एक बयान में ‘आप’ ने कहा, “भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से पंजाब सरकार के अधिकारियों में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह राजनीतिक तौर पर भगवंत मान सरकार के कामों को नहीं रोक सकती। दिल्ली चुनावों से पहले भी छापेमारी, एजेंसियों के इस्तेमाल और दबाव की इसी तरह की राजनीति देखी गई थी। अब पंजाब में भी वही फॉर्मूला अपनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पंजाब किसी से डरने वाला नहीं है।”

‘आप’ ने कहा, “गमाडा मोहाली के योजनाबद्ध विकास और संसाधन जुटाने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है। इसके अधिकारियों में डर का माहौल बनाने से विकास कार्यों की रफ्तार पर सीधा असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि उसकी एजेंसियां पंजाब के विकास के लिए काम कर रही अथॉरिटी को निशाना क्यों बना रही हैं।”

‘आप’ ने जोर देकर कहा, “भाजपा राजनीतिक तौर पर भगवंत मान सरकार के कामों को नहीं रोक सकती, इसलिए अब केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन पंजाब की जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का समर्थन प्राप्त है, न कि दिल्ली में बैठी किसी सियासी पार्टी का। सरकार औरतों, परिवारों, किसानों, नौजवानों और समाज के अन्य वर्गों से किए अपने वादों को पूरा करना जारी रखेगी।”

पार्टी ने कहा, “‘मावां धियां सत्कार योजना’ के माध्यम से पूरे पंजाब की औरतों को सीधी वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है, सरकारी शिक्षा को मजबूत किया है, घरों को मुफ्त बिजली दी है और कई अन्य जन-कल्याणकारी कदम उठाए हैं। ये कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। कोई भी दबाव की राजनीति सरकार को लोगों से किए वादे पूरे करने से नहीं रोक सकती।”

‘आप’ ने कहा, “पंजाब के अधिकारी प्रदेश के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें डर के माहौल में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि दिल्ली की सरकार पंजाब की चुनी हुई सरकार पर दबाव बनाना चाहती है। पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सरकार चलाने का जनादेश दिया है, और उस जनादेश को एजेंसियों के दबाव के माध्यम से कमजोर नहीं किया जा सकता।”

पार्टी ने आगे कहा, “अगर भाजपा को लगता है कि वह भगवंत मान सरकार को चुनौती दे सकती है, तो उसे लोगों के सामने आकर शासन के आधार पर मुकाबला करना चाहिए। इसके बजाय केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकारी अधिकारियों को डराने और संस्थाओं को निशाना बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है? पंजाब के लोग सरकारों का मूल्यांकन उनके कामों से करेंगे, न कि छापेमारी और एजेंसियों की कार्रवाई से बनाए गए दबाव से।”

पार्टी ने कहा कि दिल्ली चुनावों से पहले देखा गया पैटर्न इस बात की चेतावनी है कि ऐसे हथकंडे चुनी हुई सरकार के सियासी और प्रशासनिक कामों को नहीं रोक सकते। ‘आप’ ने स्पष्ट किया “दिल्ली चुनावों से पहले भी एजेंसियों की कार्रवाई और दबाव की यही राजनीति इस्तेमाल की गई थी। भाजपा आम लोकतांत्रिक तरीकों से ‘आप’ के सियासी कामों को नहीं रोक सकी, इसलिए बार-बार केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया गया। अब पंजाब में भी वही तरीका अपनाया जा रहा है। लेकिन भगवंत मान सरकार बिना किसी डर के पंजाब के लिए काम करना जारी रखेगी।”

पार्टी ने कहा कि सरकार का जन-कल्याण और विकास का एजेंडा पूरी रफ्तार से जारी रहेगा। “भाजपा दबाव डाल सकती है, दफ्तरों को निशाना बना सकती है और अधिकारियों को समन भेज सकती है, लेकिन वह भगवंत मान सरकार को पंजाब की सेवा करने से नहीं रोक सकती। ‘आप’ ने कहा ‘मावां धियां सत्कार योजना’ जारी रहेगी, लोक-पक्षीय योजनाओं का लाभ परिवारों को मिलता रहेगा और पूरे पंजाब में विकास कार्य जारी रहेंगे। पंजाब की प्रगति को दबाव की राजनीति का बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version