अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 हैंड ग्रेनेड समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की तीन घटनाओं को सुलझाने का भी दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, 2 उजी गन, 2 हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों तक अवैध हथियार पहुंचाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पांच थानों में दर्ज की गई FIR

पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलते थे और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version