Kapurthala के गांव दुर्गापुर में गलत हरकतें करने से रोका तो झोलाछाप डॉक्टर ने अपने साथियों से मिलकर युवती के पारिवारिक सदस्यों पर हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। घायलों की पहचान पीड़िता का दादा पूरन चंद और भाई राजन निवासी गांव दुर्गापुर है। दादा ने बताया कि पड़ोसी युवक गांव में क्लीनिक चलाता है। पोती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार शाम को पोती अकेली दवा लेने चली गई।
क्लीनिक में आरोपी ने पोती से छेड़छाड़ की तो उसने विरोध किया। घर पर पोती ने आपबीती बताई, जबकि बाद में पंचायत को भी घटना के बारे में बताया। पंचायत में बुलाने को लेकर वह अपने पोते के साथ युवक के घर पर गए। वहां पहले से मौजूद 7 से 8 युवकों ने मिलकर हथियारों से हमला कर दिया, जिस कारण दोनों लहूलुहान हो गए।
पंचायत में बुलाने को लेकर आरोपी के घर गए थे दादा-भाई
वहीं शोर मचा तो हमलावर मौके से भाग गए। दोनों घायल सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि घायल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। मारपीट सबंधी एमएलआर थाने भेजी जा रही है।
Top Tags