शहर में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।Sonipat के पटेल नगर में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पीड़ित महिला ने हमले का आरोप इंस्टाग्राम पर डाली गई एक पोस्ट से संबंधित मामले में चल रहे विवाद पर लगाया है।
पटेल नगर में रहने वाली निशा नामक महिला ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला किया। हमलावरों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसके चेहरे पर चोट पहुंचाई। महिला ने आरोप लगाया कि जोगेंद्र नाम के शख्स ने यह हमला करवाया है। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था, जो अब एक केस में बदल चुका है।
मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि महिला पर हमला किए जाने की सूचना मिली थी। महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला फिलहाल अपने जीजा के घर पर रह रही थी। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Top Tags