आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें विधिपूर्वक करके अपने अमीर बनने की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं
अमीर बनने के सरल उपाय
क्या आपके पास अपार धन संपदा है, या नहीं है तो क्यों, क्या आपने कभी सोचा है कि जिनके पास आपर धन संपदा है वो मेहनत की वजह से है या किस्मत की वजह से क्योंकि धन पाने के लिए मेहनत तो सभी करते हैं किन्तु सफलता कुछ लोगों को ही मिलती है पर क्या कभी अपने उन सफल लोगों से उनकी सफलता का राज पूछा है या कभी उन्होंने आपको अपनी सफलता का राज बताया है
जवाब है नहीं क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपनी सफलता का राज नहीं बताता और बताना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे उलटे प्रभाव होने लगते हैं पर आज हम आपको सफलता के राज बताने वाले हैं, जैसा की आप जानते हैं हमारे वायुमंडल में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की उर्जा होती है
सकारात्मक उर्जा जिसको हम भगवान से जोड़कर देखते हैं और इस उर्जा को पाने के लिए हमें सकारात्मक प्रयास और उपाय करने पड़ते हैं जिससे हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव हों, अन्यथा नकारात्मक उर्जा हमें ग्रसित कर लेती है और आम जीवन में हम नकारात्मक उर्जा से घिर जाते हैं, और हम असफल होते रहते हैं, किन्तु हम अपने दैनिक जीवन शैली में कुछ बदलाव करें तो हम सकारात्मक उर्जा से प्रभावित होने लगेंगे
और जब हम उस उर्जा के साथ कार्य करेंगे तो कम मेहनत में हमें ज्यादा सफलता दिखने लगेगी और और हम इसी उर्जा के सहारे अपार धन संपदा के मालिक हो सकते हैं
| गड़ा धन मिलने के संकेत: ये 7 संकेत मिलें तो समझो मिलेगा गड़ा धन | सपने में साँप दिखने के 10 शुभ और 10 अशुभ संकेत |
धन प्राप्ति के लिए इन सरल उपाय को विधिपूर्वक करें
आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिनको विधिपूर्वक करके आप अपार धन संपदा के मालिक बन सकते हैं
पहला सरल उपाय
किसी भी समस्या के समाधान के लिए गायत्री मंत्र का जाप एक अचूक विधि है किन्तु यह समझना जरुरी है की गायत्री मंत्र का जाप कब और कैसे करें क्योंकि यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है
गायत्री मंत्र को संभव हो तो प्रतिदिन 3, 7, 11, 21, 51 या 108 की संख्या में जाप करना सही होता है जाप करने से पहले नित्यकर्म और स्नानादि करके अपने तन और मन दोनों को शुद्ध करलें इसके उपरांत माँ गायत्री का स्मरण कर दोनों हाथो को मिलाकर (हाथ जोड़कर) ही जाप करें
जाप करने से पहले मीठे तेल का एक दीपक जला दें तो ज्यादा फलदायक होगा इसके उपरांत बताई गई संख्या में जाप करके दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर आँखों में मल लें, प्रतिदिन जितना ज्यादा जाप करेंगे उतनी जल्दी आपको लाभ मिलने लगेगा और आपके जीवन से नकारात्मक चीजें दूर जाने लगेंगी (गायत्री मंत्र)
ॐ भूर् भुवः स्वः | तत् सवितुर्वरेण्यं | भर्गो देवस्य धीमहि | धियो यो नः प्रचोदयात् ||
दूसरा सरल उपाय
जैसा की हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है हनुमान जी का यह सरल उपाय आपको जीवन में हमेशा सफलता दिलाएगा, इस उपाय को करने के लिए आप हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर दीपक शुद्ध घी का दीपक जलाएँ और मगज के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें
हनुमान जी से अपनी सारी समस्याओं के निवारण की कामना करें और प्रसाद को बच्चों में बाँट दें, हर मंगलवार यह उपाय करने से आपके जीवन से समस्याओं का अंत होना सुरु हो जाएगा और संकट मोचन हनुमान जी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी
अपार धन प्राप्ति के अन्य उपायों के लिए ये लेख पढ़ें click here
तीसरा सरल उपाय
धन लाभ के लिए आप नित्य मंदिर जाएँ जो भी आपके निकट हो उस मंदिर में जाकर भगवान के सामने कम से कम दस मिनिट तक आँख बंद करके प्रार्थना करें और हो सके तो दीपक जलाएँ भगवान से अपनी समस्या कहें और धन प्राप्ति की कामना करें रोज संभव न हो तो कम से गुरुवार और रविवार को जरुर जाएँ धीरे धीरे आपके कार्य सफल होने लगेंगे
Disclaimer
पोस्ट के माध्यम से बताई गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और लोकाचार पर आधारित है हम या हमारा संसथान इसकी पुष्टि नहीं करते हैं
- आंबेडकर जयंती पर CM भगवंत मान ने कांग्रेस-अकाली सरकारों पर साधा निशाना, कहा- ‘गरीबों को जानबूझकर रखा अनपढ़’
- भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पंजाब- महिलाओं को ₹1000 महीना, रजिस्ट्रेशन शुरू:CM बोले- पहले 9 हलकों में शुरुआत; अकाली दल ने चुन्नियों में घोटाला किया