सड़क हादसे में युवक की मौत , एक गंभीर रूप से Ghaayal। – Trends Topic

सड़क हादसे में युवक की मौत , एक गंभीर रूप से Ghaayal।

हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह राई में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और कंपनी में बने कमरे में रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक विजय कुमार यादव के भाई के अनुसार, 10 फरवरी 2025 की रात को विजय कुमार यादव अपने दोस्त भीमसेन के साथ बाइक से मुरथल से लौट रहे थे। जब वे सुखदेव ढाबे के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से Ghaayal हो गए। उन्हें इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। भीमसेन का इलाज अभी चल रहा है। उसके भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

11 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत से दिल्ली सर्विस रोड पर दो बाइक सवार 2 युवकों का एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से Ghaayal है, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक विजय कुमार यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *