What If India Does Not Exist 1: क्या होता अगर दुनिया में भारत ही ना होता - Trends Topic

What If India Does Not Exist 1: क्या होता अगर दुनिया में भारत ही ना होता

What If India Does Not Exist

What If India Does Not Exist: जरा सोच के देखिए अगर दुनिया में भारत ना होता तो दुनिया का क्या होता 

What If India Does Not Exist | अगर भारत न होता तो क्या होता 

क्या होता अगर दुनिया में भारत ही ना होता? हमें पता है। सवाल बड़ा पेचीदा है लेकिन जवाब उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण। 

सबसे पहले अगर हम इस ब्रह्मांड के नजरिये से हमारे भारत को देखें तो हमारी पृथ्वी की 148.94 मिलियन स्क्वेयर किलोमीटर के एरिया में हमारा भारत अकेले 3.28 मिलियन स्क्वेयर किलोमीटर का एरिया कवर करता है और जब अगर भारत ही ना होता तो ये एरिया भी पृथ्वी से गायब हो गया होता। और वर्ल्ड पॉपुलेशन के करीब 750 करोड़ की आबादी में 135,करोड़ से ज्यादा भारतीय ही मौजूद है। यानी कि अगर भारत ना होता तो हर छह में से एक इंसान गायब हो चुका होता। ये तो हो गयी लैंड और पॉप्युलेशन की बात 

What If India Does Not Exist
What If India Does Not Exist

ये भी पढ़ें:- Lost Secret Treasure Of India: भारत के इन 5 गुप्त खजाने के बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया 

धर्म के आधार पर भारत (What If India Does Not Exist)

अब आते हैं धर्म पर क्योंकि दुनिया के चार सबसे फेमस धर्म हिंदू, बौद्ध, सिख्ख, और जैन धर्म हमारे भारत की ही देन है, क्योंकि इन सभी धर्मों का जन्म भारत में ही हुआ है। 

वैसे सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि अगर हम मुल्कों की भी बात करें तो शायद आप भूल रहे हैं कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार हमारे भारत से ही अलग होकर अपने खुद के अस्तित्व को दुनिया के सामने रख पाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, हमारे देश के दक्षिण में मौजूद श्रीलंका, जो कि इंडियन ओशन से हम से जुड़ा हुआ है, वो भी बिना भारत के अकेला ही रह जाता। 

भारत के पर्वत (What If India Does Not Exist)

वही अगर हम दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट की बात करें तो ये तभी बनी थी जब इन्डियन प्लेट्स यूरेशियन प्लेट्स से जाकर मिली थी। ऐसे में अगर हमारा इन्डिया ही ना होता तो ये शानदार विशालकाय पर्वत श्रृंखला भी इस दुनिया में मौजूद ना होती और माउंट एवरेस्ट ही ना होता तो भला उन बेचारे लोगों का क्या होता जिनकी जिंदगी का एकमात्र मकसद ही माउंट एवरेस्ट को पार करना है? क्योंकि दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाना है।

ऐतिहासिक दृष्टि से (What If India Does Not Exist)

और अगर हम इतिहास पर ही आ गए हैं तो दोस्तों हम आपको ये भी बता दें कि बिना भारत के तो क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका के डिस्कवरी भी ना कर पाते क्योंकि ये भारत को ही ढूँढते ढूँढते अमेरिका पहुँच गए थे और जब से कोलंबस ने अमेरिका की डिस्कवरी की है, तभी से अमेरिका की इतनी ज्यादा तरक्की हुई है और सिर्फ अमेरिका ही क्यों? जब ब्रिटिशर्स ने हमारे देश में 200 सालों तक राज़ किया तो उन्होंने हमारे देश में ऐसी बहुत सी चीजें अडॉप्ट की थी जो आज उन्हें एक संपन्न देश बनाने में मदद करती है।

वैसे हम आपको ये भी बताना चाहेंगे कि अपने समय के सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर ने जब अपनी निजी पार्टी बनाई थी तो उसके झंडे में स्वस्तिक का चिन्ह लगाया था। और ये हमे तो आपको बताने की जरूरत भी नहीं है कि स्वस्तिक का चिन्ह दुनिया को देने वाला और कोई देश नहीं बल्कि हमारा भारत ही है, क्योंकि हम भारतीयों ने कभी भी किसी भी चीज़ को बांटने में कभी शर्म नहीं की।

ये भी पढ़ें:- भारत के 10 प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

गणित और योग में भारत (What If India Does Not Exist)

फिर चाहे वो चीज़े हो या ज्ञान। वैसे जब हम ज्ञान की बात कर रहे हैं तो हमें पता है कि कई सारे लोगों को यहाँ पर मैथमैटिक्स से डर लगता होगा। पर आप खुद ही सोच कर देखिये की अगर मैथ्स में ज़ीरो और टेक्नोमेट्री जैसी चीजें ना होती तो मैथ का हाल और भी बेहाल हो जाता।

और सिर्फ मैथ ही क्यों? दुनिया को मेंटल हेल्थ सिखाने में भी तो इंडिया का बहुत बड़ा हाथ है, क्योंकि योगा और मेडिटेशन जैसी चीजें हमारे भारत से ही दुनिया भर में फैली है और आज योग और मेडिटेशन का इतना ज्यादा क्रेज दुनिया में फैल चुका है कि हर 10 में से दो इंसान आपको मेडिटेशन और योगा के गुण बताता हुआ दिख जाएगा और सतरंज जैसे शानदार गेम को भी खेल कर दुनिया ने अपनी बुद्धि बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है 

अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र में भारत (What If India Does Not Exist)

हमारा भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है और जब डेमोक्रैसी की बात आती है तो उसमें भी सबसे पहले भारत को ही रखा जाता है क्योंकि अगर यहाँ पर डेमोक्रैसी ना होती तो जितने भी लोग अपने अलग अलग सोच और विचार के साथ इस देश में रह रहे हैं। वो यहाँ ना रह पाते लेकिन यही तो हमारे देश की खूबसूरती है कि आपको यहाँ पर हर 10 मील में से एक अलग सोच, एक अलग सभ्यता वाले लोग मिल जाएंगे और सबसे अच्छी बात तो ये की उन सभी को खुले दिल से हमारा भारत अपनाता है। 

चीनी की प्यूरिफाइंग टेक्निक को दुनिया के सामने लाने में सबसे बड़ा हाथ हमारे भारत का ही है। सदियों से भारत में मीठा खाने और खिलाने का रिवाज चला रहा है। पर आप माने या ना माने भारत के लोग बड़े चालक हैं। उन्हें पता था कि महिलाएं सिर्फ मीठा खाने से नहीं मानती बल्कि उन्हें तो चमक धमक पसंद है।

इसीलिए हम भारतीयों ने ही महिलाओं को खुश करने के लिए हीरे जैसी नायाब धातु को तराशना शुरू किया। जी हाँ, अगर आप इस गलतफहमी में है कि शादी ब्याह में अंगूठी देने का रिवाज कहीं और से आया है तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं और ये सभी चीजें हमारे भारत से ही दुनिया में फैली है। 

वैसे हम आपको बताना चाहेंगे कि गौतम बुद्ध ने कहा था की आप वही हो जो आप सोचते हो। शायद इसी वजह से भारत में आपको डाइवर्सिफिकेशन देखने को मिल जाएगा क्योंकि यहाँ पर हर धर्म, हर जाति, अपनी अलग सोच रखती है और उसी पर चलती है। लेकिन यहाँ की सबसे बड़ी खूबसूरती तो ये ही है कि कोई भी धर्म या जाति दूसरे के धर्म पर उँगली उठाने का काम नहीं करते, बल्कि सभी धर्म एक दूसरे को खुले दिल से अपनाते हैं 

जी हाँ होली से लेकर दिवाली और ईद से लेकर लोहड़ी तक हर एक त्योहार बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। पर इन सभी त्योहारों में एक त्योहार ऐसा भी है जो पूरी दुनिया में छाया हुआ है। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही समझा। हम होली की बात कर रहे हैं क्योंकि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के साथ खेलने का रिवाज है और ये रिवाज अब दुनिया भर में फैलता जा रहा है जहाँ पर कई सारी वेस्टर्न कंट्रीज़ रंगों के साथ खेल कर खुशियां मनाती है।

युद्ध क्षेत्र में भारत (What If India Does Not Exist)

और अगर हम जंग की बात करें तो शायद आपको ये ना पता हो कि पिछले 10,हजार सालों में भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया। फिर चाहे वो किसी भी कारण से हो। जिसका साफ मतलब ये है कि भारत कभी भी किसी देश के ऊपर शुरुआती हमला नहीं करता। लेकिन इसका ये बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि जब कोई देश हम पर हमला करे तो हम शांत बैठे रहे। हम मुंहतोड़ जवाब देना भी जानते हैं

तकनीक में भारत (What If India Does Not Exist)

और हम भारतीय टेक्नोलॉजी में भी पीछे नहीं है, क्योंकि 2019 तक दुनियाभर में मौजूद 99% कंप्यूटर पेंटियम चिप से चलते थे और इस पेंटियम चिप को बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक भारतीय हैं। साथ ही साथ अगर वाइ फाइ नहीं रहेगा तो लैपटॉप, कंप्यूटर का क्या काम?

ऐसे में हम आपको ये बताना चाहते है की हमारे भारत के ही सर जगदीश चंद्र बोस ही वो शख्स हैं जिन्हें फादर ऑफ वायरलेस कम्यूनिकेशन के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इन्होंने ही रेडिओ और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स जैसी चीजों को दुनिया के सामने रखा। तो अब आप समझ गए होंगे की किस तरह से हमारे भारत के बिना पूरी दुनिया फीकि पड़ जाती है। 

इस विषय से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

One thought on “What If India Does Not Exist 1: क्या होता अगर दुनिया में भारत ही ना होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *