सुनील ग्रोवर 46th बर्थडे

जबरदस्त एक्टर और कमाल के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का कल 3 अगस्त को 46वां बर्थडे था, जानिए सुनील ग्रोवर के बारे में  

लगभग 16 फिल्मों में काम कर चुके सुनील को बड़ी पहचान काॅमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से मिली थी। इसमें उन्होंने कमाल का अभिनय किया था

हरियाणा के मंडी डबवाली में 3 अगस्त 1977 को सुनील ग्रोवर का जन्म हुआ है, सुनील के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे 

अभिनय की ओर रुझान होने की वजह से सुनील ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर की डिग्री की,

जब सुनील काॅलेज में थे, तभी एक नाटक के दौरान कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने इनको देखाऔर वो सुनील की कोमेडी और फेस एक्सप्रेशन के मुरीद हो गए। 

सुनील ने थिएटर की पढ़ाई करने के बाद किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। शुरुआत में मुंबई में उन्हें उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। 

रिजेक्शन की वजह से सुनील ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन भी बना लिया था। फिर जैसे-तैसे कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

काॅमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से सुनील को बहुत पॉपुलैरिटी मिली। शो में सुनील ने कमाल का अभिनय किया और एक बेहतरीन कॉमेडियन बन गए 

काॅमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार से सुनील ने सबको खूब हंसाया था। ये किरदार काल्पनिक नहीं बल्कि उनके काॅलेज की एक लड़की से इंस्पायर था। 

सुनील एक कमाल के एक्टर और जबरदस्त कॉमेडियन हैं सुनील को उनके उज्जवल भविष्य और  46 वे जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएँ