ONAM 2023

कब मनाया जाएगा थिरुवोणम, क्या है ओणम से जुडी कहानी और त्योहार का महत्व है जानिए क्या है पूरी जानकारी

ओणम केरल में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो राजा महाबली की घर वापसी के प्रतीक रूप में मनाया जाता है

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाबली एक महादानी और समृद्ध राजा थे उन्हें भगवान विष्णु ने पाताल लोक भेज दिया था

भगवान विष्णु वामन अवतार (ब्राह्मण) का रूप धारण कर राजा महाबली की परीक्षा लेने के लिए उनके पास गए और राजा महाबली से तीन पग भूमि मांगी

भगवान विष्णु ने दो कदमों में तीनों लोकों को नाप लिया और फिर उनसे अपना तीसरा कदम रखने के लिए जगह मांगी

राजा महाबली ने वामन (भगवान विष्णु) से अपना तीसरा कदम उनके सिर पर रखने का अनुरोध किया भगवान विष्णु के द्वारा बलि के सर पर पर रखते ही वो पाताल में चले गए

भगवान विष्णु राजा बलि की भक्ति और उदारता से बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने राजा महाबली को आशीर्वाद दिया कि वे वर्ष में एक बार उनके राज्य (केरल) का दौरा कर सकते हैं

इसीलिए केरल में लोग ओणम त्योहार को अपने प्रिय राजा महाबली के घर आगमन के दिन के रूप में हर्सोल्लास के साथ मनाते हैं

केरल के लोगों में ओणम त्योहार का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। वे इस उत्सव को बहुत धूमधाम और हर्सोल्लास से मनाते हैं

2023 में ओणम का त्यौहार 29 अगस्त को मनाया जाएगा, इस दिन केरल में लोग अपने इष्ट से समस्त कष्टों के निवारण और अच्छी फसल की कामना करेंगे