Jalandhar वासियों के लिए एक अहम अपडेट है, क्योंकि नगर निगम चुनाव के लगभग 20 दिन बाद, आज शहर को अपना नया मेयर मिल गया है। विनीत धीर को सर्वसम्मति से जालंधर नगर निगम का 7वां मेयर चुना गया। इसके साथ ही करमजीत कौर बिट्टू को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह सरपंच को डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। यह चुनाव आज स्थानीय रेड क्रॉस भवन में पार्षद सदन की पहली बैठक के दौरान संपन्न हुआ।
आम आदमी पार्टी (AAP) को इस चुनाव में कुल 46 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद पार्टी ने जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बना लिया है। वार्ड नंबर 62 से पार्षद विनीत धीर को इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। इस बार सीनियर डिप्टी मेयर की नियुक्ति भी की गई है। बलबीर सिंह बिट्टू को सीनियर डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वार्ड नंबर 38 से पार्षद मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। सदन की बैठक में इन तीन नेताओं पर सहमति बन गई।
Jalandhar नगर निगम में कुल 85 वार्ड हैं, जिनमें से आम आदमी पार्टी ने अकेले 38 सीटें जीतने में सफलता पाई। हालांकि, बहुमत के लिए पार्टी को 43 पार्षदों की जरूरत थी। इसके बाद, कई पार्षदों ने कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा, साथ ही 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी पार्टी को समर्थन दिया। इस कारण आम आदमी पार्टी ने कुल 46 वोट प्राप्त किए और नगर निगम पर अपना कब्जा जमाया।
वोटिंग के दौरान, जालंधर नगर निगम में किसी भी मीडियाकर्मी और बाहरी व्यक्ति को सदन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि पार्षदों के रिश्तेदारों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया।
गौरतलब है कि जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 21 दिसंबर को हुआ था और उसी दिन नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 38 सीटों पर जीत हासिल की थी। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के पास 45 पार्षद हैं, जो बहुमत से 2 ज्यादा हैं। पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों से जीते पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल किया था।