Punjab के इन जिलों में होएं वाली है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट – Trends Topic

Punjab के इन जिलों में होएं वाली है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ समेत Punjab के कई जिलों में सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. पिछले तीन-चार दिनों से अचानक बढ़ी गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. पिछले दिनों चंडीगढ़ में भी बारिश हुई थी. चंडीगढ़ से सटे जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और औसत तापमान 0.7 डिग्री तक गिर गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अच्छी बारिश की संभावना है. इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की बारिश संभव है।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है. मालूम हो कि तेज धूप के कारण सभी जिलों में तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है और कई जिलों में तो 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. फरीदकोट में तापमान 39.5 डिग्री, बठिंडा में 37.9 डिग्री, लुधियाना में 36.3 डिग्री और अमृतसर में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है. मानसून की वापसी शुरू हो गई है. इससे रास्ते में हर इलाके में बारिश होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *