SayNoToDrugs – Trends Topic
Raja Vading के Statement पर ‘AAP’ का हमला – कहा, नशे से उजड़े परिवारों का अपमान कर रहे हैं Vading, अफीम-डोडे की वकालत शर्मनाक
‘आप’ नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि यह बयान साफ दर्शाता है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि पंजाब से नशा खत्म हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक नशा छुड़ाकर दूसरा नशा पकड़ाना चाहती है। बलतेज पन्नू ने कहा कि आप सरकार पिछले दो महीनों से ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ जैसे बड़े अभियान के तहत पंजाब में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान इस मुहिम को कमजोर करने की साज़िश हैं।
बलतेज पन्नू ने सवाल उठाया – “क्या राजा वड़िंग यह साबित करना चाहते हैं कि पंजाब की जनता नशे के बिना नहीं रह सकती?” उन्होंने कहा कि अफीम और डोडा जैसे नशे को लीगल करना, उस दर्द की अनदेखी है जिसे हज़ारों परिवार आज भी झेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वड़िंग को शायद नशे से जुड़ा कोई निजी अनुभव है, तभी वे इस तरह की बात कर रहे हैं।
‘नशा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए’ – नील गर्ग
‘आप’ के प्रवक्ता नील गर्ग ने भी वड़िंग के बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को नशे की नहीं, शिक्षा और रोजगार की जरूरत है। नील गर्ग बोले – “जब किसी युवा को अच्छा स्कूल, कॉलेज और नौकरी मिलेगी, तो वह खुद-ब-खुद नशे से दूर रहेगा। लेकिन कांग्रेस इस असली समस्या का हल नहीं चाहती, इसलिए भटकाने वाली बातें कर रही है।”
नील गर्ग ने आगे कहा कि पंजाब की दो पीढ़ियां नशे की चपेट में आकर उजड़ चुकी हैं। हजारों घर बर्बाद हो चुके हैं, माता-पिता ने अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए विदेश भेजना शुरू कर दिया है। पंजाब की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है।
‘कांग्रेस को अपने नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए’
बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं के बयानों पर लगाम लगानी चाहिए और उन्हें ऐसी बयानबाज़ी से रोकना चाहिए जो नशे को बढ़ावा देती हो। उन्होंने कहा कि अगर नशे के जख्मों पर मरहम लगाना है तो सभी राजनीतिक पार्टियों को मिलकर काम करना होगा, न कि लोगों की तकलीफों का मज़ाक उड़ाना।
BJP के councillor ने ड्रग तस्करों को जमानत दिलाई, उन्हें नशे के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : Neel Garg
बीजेपी-अकाली शासन ने पंजाब को चिट्टा दिया, आप युवाओं को बेहतर भविष्य दे रही है : नील गर्ग
हरियाणा से लेकर यूपी तक, बीजेपी शासित कई राज्य ड्रग्स से जूझ रहे हैं, लेकिन युद्ध छेड़ने की हिम्मत नहीं : नील गर्ग
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने BJP द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पर सवाल उठाए की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP केवल प्रेस कांफ्रेंस करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। जमीनी हकीकत के बारे में उन्हें कुछ पता ही नही है।
नील गर्ग ने BJP से पूछा कि क्या उन्हें यह नहीं पता इन 90 दिनों में आप सरकार ने 14 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है? क्या भाजपा को नहीं पता 8472 NDPS Act के तहत FIR दर्ज की गई और सैंकड़ों एनकाउंटर हुए हैं? वहीं नशा तस्करों द्वारा बनाए गए सैंकड़ों अवैध निर्माणों को भी बुलडोजर से गिराया गया है।
नील गर्ग ने कहा कि BJP को शायद यह नहीं पता कि कैसे गांवों, कस्बों और शहरों के लोग चाहे बुजुर्ग हों, महिलाएं हों, युवक हों नशे को खत्म करने के लिए आगे आ रहे हैं और यह प्रतीज्ञा कर रहे हैं कि न तो नशा करने देंगे और न ही नशा बेचने देंगे है।
उन्होंने कहा कि BJP को पता होना चाहिए कि युद्ध नशयां विरुद्ध एक जन चेतना मुहिम बन चुकी है। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को नशों से दूर करने में कामयाब होंगे। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 2007 से पहले किसी ने चिट्टे का नाम तक नहीं सुना था। इसके बीज भाजपा अकाली की सरकार ने ही बोए थे। उस समय आपने आवाज क्यों नहीं उठाई?
उन्होंने कहा कि BJP की आज लगभग 20 राज्यों में सरकार है। बहुत सारे बड़े राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी में नशों की काफी बड़ी खेप पकड़ी गई। भाजपा वाले यह बताएं कि किस पर आप ने एफआईआर की कौन से बड़े मगरमच्छ आपने पकड़े? क्या हरियाणा में पंजाब से कम नशा है? वहां आपने क्या कार्रवाई की है?
उन्होंने आगे सवाल किया कि BJP शासित किस राज्य ने पंजाब की तरह युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह जो पहले कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे उस समय के मंत्री ने आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसका मतलब यह है कि BJP में नशा तस्करों की हिमायत करने वाले नेता है। इसका जवाब आपको देना पड़ेगा।
नील गर्ग ने कहा कि आज जब पंजाब की जवानी खराब हो रही थी, तब जब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने यह निर्णय किया कि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। तो युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम में पूरा पंजाब आप सरकार के साथ है। लोग युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। यह मुहिम कामयाब हो रही है और काफी हद तक कामयाब हो भी चुकी है। BJP सिर्फ राजनीति के लिए इस पर सवाल उठा रही है।