NationalPride – Trends Topic
	1	</sy:updateFrequency>
NationalPride – Trends Topic
Baliewal ने Delhi Chief Minister को लिखा पत्र: Chandni Chowk का नाम बदलकर ‘Sis Ganj’ करने की अपील
					<description><![CDATA[भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को एक भावनात्मक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने ऐतिहासिक चांदनी चौक का नाम बदलकर “सीस गंज” रखने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि गुरु तेग बहादुर जी के साथ शहीद हुए तीन महान सिख शहीदों — भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी — के नाम पर आसपास के मेट्रो स्टेशनों का नामकरण किया जाए।
पत्र में बलियावाल ने लिखा कि यह पहल गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ और गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के अवसर पर की जा रही है। उनका मानना है कि इस तरह के कदम से आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिब की महान शहादत और उनके बलिदान की कहानी पता चलेगी।
बलियावाल ने पत्र में यह भी लिखा कि मुगल शासक औरंगज़ेब के समय धार्मिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन की नीति चली। उस समय करीब 500 से अधिक कश्मीरी पंडित पंडित कृपा राम के नेतृत्व में आनंदपुर साहिब आए और गुरु साहिब से अपनी रक्षा और मदद की गुहार लगाई। इसके जवाब में गुरु तेग बहादुर जी ने “सरबत दा भला” (सबके कल्याण) की भावना से ज़ुल्म और अत्याचार के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान देने का निर्णय लिया।
गुरु साहिब और उनके साथियों पर दिल्ली में भयानक अत्याचार किए गए।
भाई मती दास जी को आरी से काट दिया गया।
भाई सती दास जी को रुई में लपेटकर जलाया गया।
भाई दयाला जी को उबलते पानी में डालकर शहीद किया गया।
अंत में गुरु तेग बहादुर जी का सिर उसी स्थान पर धड़ से अलग किया गया, जहाँ आज गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब स्थित है।
बलियावाल ने पत्र में कहा, “अगर चांदनी चौक का नाम ‘सीस गंज’ किया जाता है, तो यह सिर्फ नाम बदलना नहीं होगा, बल्कि यह भारत की आत्मा, सहिष्णुता, त्याग और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान होगा। यह फैसला न केवल राष्ट्रीय गौरव का विषय बनेगा, बल्कि दुनिया भर में बसे करोड़ों सिखों और भारतीयों के हृदय में आध्यात्मिक गर्व और श्रद्धा का भाव भी जगाएगा।”
उन्होंने आगे लिखा, “चांदनी चौक का नाम बदलकर ‘सीस गंज’ करना गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को अमर कर देगा और आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाएगा कि सत्य के लिए सिर कटाया जा सकता है, पर झुकाया नहीं जा सकता।”
यह कदम न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सत्य और धर्म के लिए बलिदान देने की सीख भी देगा।]]></description>
गुरु साहिब और उनके साथियों पर दिल्ली में भयानक अत्याचार किए गए।
भाई मती दास जी को आरी से काट दिया गया।
भाई सती दास जी को रुई में लपेटकर जलाया गया।
भाई दयाला जी को उबलते पानी में डालकर शहीद किया गया।
			<slash:comments>0</slash:comments>
26th Kargil Vijay Diwas पर Drass में पदयात्रा का आयोजन, Brave Soldiers को Heartfelt Tribute
					<description><![CDATA[देशभर में 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाएगा, और इस बार यह दिन और भी खास होने जा रहा है। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ करगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 26 साल पूरे होने पर, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से द्रास (कारगिल) में एक विशेष "करगिल विजय दिवस पदयात्रा" का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है – देश के वीर जवानों की शहादत को याद करना, उनके साहस और बलिदान को सलाम करना, और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना।
कौन करेगा नेतृत्व?
इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे:
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
इनके साथ सेना के अधिकारी, पूर्व सैनिक, शहीद जवानों के परिवार, युवा स्वयंसेवक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस भावुक और प्रेरणादायक पदयात्रा में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
कहां से कहां तक होगी यात्रा?
यह 1.5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सुबह Himabass Public High School से शुरू होगी।
यात्रा का समापन Government Higher Secondary School, Bhimbet में होगा।
इसके बाद मंत्रीगण और 100 युवा स्वयंसेवक करगिल वॉर मेमोरियल पहुंचेंगे, जहां वे वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
महिला बाइकर्स की खास भागीदारी
इस आयोजन की एक खास बात यह भी होगी कि 'Shakti Udgosh Foundation' की 26 महिला बाइकरों को करगिल युद्ध स्मारक पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। ये महिलाएं एक लंबी दूरी की बाइक रैली पूरी कर, करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंच रही हैं। उनका यह साहसी कदम देश की बेटियों के जोश और जज़्बे को भी दर्शाता है।
पर्यावरण और देशभक्ति का अनोखा संगम
कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि देशभक्ति को एक नया प्रतीकात्मक रूप देगी। यह सरकार के Viksit Bharat @2047 विजन का भी हिस्सा है, जो देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और हरित बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन से पहले MY Bharat (मेरा युवा भारत) संस्था ने देशभर के युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां चलाई हैं, जैसे:
निबंध लेखन प्रतियोगिताएं
पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं
"Yuva Samvad" यानी युवाओं के साथ संवाद
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य था – युवाओं को करगिल युद्ध की वीरगाथाओं से रूबरू कराना, उन्हें सैनिकों के बलिदान की गहराई को समझाना और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी
यह पदयात्रा Viksit Bharat Padyatras अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद है – जन भागीदारी के जरिए राष्ट्रनिर्माण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "जनभागीदारी से राष्ट्रनिर्माण" के विजन को ध्यान में रखते हुए यह पहल युवाओं को जोड़ने, देश के प्रति प्रेम बढ़ाने और वीर जवानों की विरासत को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
करगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि यह उन हजारों सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की कहानी है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। इस साल द्रास में आयोजित हो रही यह पदयात्रा हर देशवासी को यह याद दिलाएगी कि हम आज जो सांसें ले रहे हैं, वह उन शहीदों की वजह से है।]]></description>
कौन करेगा नेतृत्व?
इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे:
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
कहां से कहां तक होगी यात्रा?
महिला बाइकर्स की खास भागीदारी
पर्यावरण और देशभक्ति का अनोखा संगम
युवाओं की सक्रिय भागीदारी
निबंध लेखन प्रतियोगिताएं
पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं
"Yuva Samvad" यानी युवाओं के साथ संवाद
राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी
			<slash:comments>0</slash:comments>