पंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द – Trends Topic

पंजाब सरकार फसलों की करवाएगी गिरदावरी: CM मान बोले – बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, बेअदबी पर कानून जल्द

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से जो फसलों का नुकसान होगा। उसकी सरकार विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। यह आदेश पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से दिए गए हैं उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सारी चीजों पर नजर रखे हुए है।

बेअदबी पर नया कानून बनने के साथ लागू होगा

सीएम ने कहा कि बेअदबी पर बनाया जा रहा कानून उसी दिन लागू हो जाएगा। हमने इसके लिए स्पेशल सेशन बुलाया है। यह राज्य का कानून है, यह उसी दिन से लागू हो जाएगा। इसे राष्ट्रपति के पास भेजने की जरूरत नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर एसजीपीसी सुझाव देती है तो इसका स्वागत करते हैं।

इस फार्मूले से पंजाब में फ्री बिजली दी

सीएम ने कहा पंजाब सरकार ने पहले कोयले की खान खरीदी हुई थी। लेकिन वह बंद पड़ी थी। किसी प्राइवेट कंपनी से कोयला खरीदते थे। हमने अपनी कोयले की खान चलाई। 70 लाख मीट्रिक टन कोयला निकालने का टारगेट पूरा किया जाए। अक्टूबर 2022 में टेकओवर कर ली थी। अब तक 1462 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। यहां से पैसा आता है।

अगर पहले जैसे कैप्टन और सुखबीर बादल कोयला खरीदते थे, तो 1462 करोड़ रुपए अधिक लगने थे। इसी वजह से बिजली बोर्ड घाटे में नहीं गया और हमने बिजली फ्री में दे दी। यह बात कैप्टन व सुखबीर बादल सुन लें। ऐसे काम किए जाते हैं। वह कहता है कि जितनी बिजली पैदा की है वह मेरे पिता ने पैदा की है। फिर बापू जी वोटें क्यों नहीं पैदा कर सके। सारी बिजली तो आपने प्राइवेट को दे दी। मजीठिया के हैं सारा सत्या वाले सोलर। लोगों से लगवाकर खुद टेकओवर कर लेते थे।

पंजाब में कोयले की कमी नहीं

सीएम ने कहा कि पंजाब में कोयला खत्म होने की खबरें आउटडेटेड हो गई हैं। रूपनगर में 41 दिन का कोयला शेष बचा है। लहरा मोहब्बत में 37 दिन और गोइंदवाल में 32 दिन का कोयला शेष है। यह हमारे लिए बहुत ज्यादा है। जबकि वहां से लगातार कोयला रहा है। शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट मई 2027 में शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *