पंजाबी संगीत जगत के मशहूर सिंगर Mankirat Aulakh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि गायक गुरु घर में माथा टेकने गया था और जब पुलिस ने देखा तो गाड़ी की खिड़कियों पर काली फिल्म और हूटर लगा हुआ था. जिसके आधार पर मोहाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई करते हुए हैवी वाहन चलाने पर रोक लगा दी गई. ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैल गई है|
पंजाब के मशहूर सिंगर मनकीरत औलख आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कई सुपरहिट गानों के जरिए वह लोगों का दिल जीतते रहे हैं। मनकीरत औलक ने गाड़ी मोहाली के सोहाना सिंह शहीद गुरुघर के सामने खड़ी की थी, जब वह माथा टेकने के लिए अंदर गए तो पुलिसकर्मी बाहर आए और गाड़ी की जांच की। जिसके आधार पर मनकीरत औलख की गाड़ी का चालान काट दिया गया|
जानकारी के मुताबिक, गायक ने सोहाना सिंह शहीद गुरुघर के सामने गाड़ी खड़ी की थी, जैसे ही वह गुरु घर में माथा टेकने गए, उसके बाद पंजाब पुलिस के जवान गाड़ी के पास पहुंचे, जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मनकीरत औलख की गाड़ी का रफ चालान काट दिया |
Top Tags