North Korea Kim Jong Un: नार्थ कोरिया के तानासाह के 10 अजीब कानून जानकर आपको होगी हैरानी 

North Korea Kim Jong Un: आपने नार्थ कोरिया के तानासाह शासक किम जोंग उन के बारे में सुना होगा लेकिन ये कानून नहीं सुने होंगे और जानकर हो जाएँगे हैरान 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून 

नॉर्थ कोरिया का शासक किम जोंग उन ये महासय अपने आप को देश का मालिक समझते हैं और तरह तरह के नियम बनाकर अपने ही देश के लोगों को टॉर्चर करते हैं। और इस लेख में हम आपको नॉर्थ कोरिया के बारे में कुछ ऐसी बातें ही बताएंगे जिसे सुनकर आपको यह गर्व होगा कि आप भारत में पैदा हुए हैं। 

North Korea Kim Jong Un

ये भी पढ़ें:- Audio Fraud: 2023 में ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका है ऑडियो फ्रॉड, जानकारी ही आपको बचा सकती है

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 1 

बेवक्त पावर कट होने पर हमें कितने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वो तो आप सभी जानते हैं, लेकिन ऐसे में क्या हो अगर हर रात पावर कट होना एक आम बात बन जाए? जी हाँ दोस्तों, नॉर्थ कोरिया की सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि वह इतनी बिजली उत्पन्न कर सके जिससे सारे घरों में बिजली पहुंचाई जा सके। इसलिए वह बिजली बचाने के लिए हर रात पावर कट कर देते हैं। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 2 

जब भी हम टीवी देखते हैं तो हम कई सारे चैनल बदल बदल के एक अच्छा सा प्रोग्राम चुनते हैं। लेकिन आपको बता दूँ कि नॉर्थ कोरिया के टीवी में सिर्फ तीन ही चैनल्स आते हैं और उन चैनल्स में दिखाए जाने वाले न्यूज या किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के ऊपर वहाँ की सरकार पूरी तरह से अपना नियंत्रण बनाए रखती है। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 3 

नॉर्थ कोरिया में सजा देने का एक ऐसा नियम है जो इस देश के कठोरता को बहुत ही अच्छे से दर्शाता है। इस नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जुर्म करके पकड़ा जाता है तो उसके दादा, दादी, माता, पिता यहाँ तक कि उसके बच्चे तक को जेल भेज दिया जाता है और उस देश में सरकार इतनी कठोर है की कोई भी इसके खिलाफ़ आवाज नहीं उठाता। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 4 

नॉर्थ कोरिया में रहने वाले लड़के सरकार द्वारा चुने गए 28 हेयर स्टाइल्स में से ही एक चुन सकते हैं। इन सब हेयर स्टाइल के अलावा किसी और तरीके के बाल कटवाने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है। और तो और तानाशाह किम जोंग उन की तरह बाल कटवाने पर तो शायद मौत की सजा सुना दिया जाए। लड़कियों के लिए भी काफी नियम मौजूद हैं। जैसे कि जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है, उन्हें अपने बाल शार्ट ही रखने पड़ेंगे। मगर शादीशुदा लड़कियों के लिए काफी ऑप्शन्स मौजूद होते हैं। 

ये भी पढ़ें:- Lost Secret Treasure Of India: भारत के इन 5 गुप्त खजाने के बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 5

यहाँ के लोगों को काफी तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक धार्मिक स्वतंत्रता भी है। यहाँ के सरकार ने नॉर्थ कोरिया को एक नास्तिक देश घोषित कर दिया है। इसलिए यहाँ किसी भी नागरिक को किसी भी धर्म को पालन करने की अनुमति नहीं है। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 6

साल 2008 में जब साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को खाद भेजना बंद कर दिया था, नॉर्थ कोरिया में खाद की काफी ज्यादा कमी हो गई थी और इसके बाद वहाँ की सरकार ने नागरिको को कहा कि वे सब अपने मल को जमा करें और देश के कृषि की मदद के लिए अधिकारियों को सौंप दें।

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 7 

वैसे तो नॉर्थ कोरिया में काफी सारी चीजों पर पाबंदियां है, लेकिन यहाँ नशीली सामग्रियों पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है। यहाँ तम्बाकू और गाँजा जैसी चीजें सड़क किनारे खुलेआम बिकती है और कोई भी इसका बिना किसी परेशानी के साथ सेवन कर सकता है। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 8 

नॉर्थ कोरिया में लोगों को ब्लू जीन्स पहनना तक अलाउड नहीं है और ऐसा इसलिए है क्योंकि नॉर्थ कोरिया की सरकार ब्लू जीन्स को अमेरिकी साम्राज्यवाद के रूप में देखती है। और अभी के वक्त में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच सांप नेवले वाले रिश्ते के बारे में तो आप सभी जानते हैं। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 9  

जिस देश को साल 1939 के बाद सिर्फ एक ही परिवार द्वारा चलाया जा रहा है। वहाँ चुनाव होना भी एक ताज्जुब की बात है। हालांकि वहाँ के मतदाताओं के पास केवल एक ही विकल्प मौजूद होता है, चाहे वो मेयर के लिए हो या प्रेसिडेंट के लिए। हर एक जगह केवल एक ही उम्मीदवार होता है। 

North Korea Kim Jong Un के विचित्र कानून नंबर 10 

नॉर्थ कोरिया के लोगों को सिर्फ 28 वेबसाइट्स इस्तेमाल करने की अनुमति है। दरअसल उनका खुद का एक इन्टरनेट सिस्टम है, जिसे क्वांग मांग कहा जाता है। इसको इस्तेमाल करना बिल्कुल मुफ्त है। आपको बस एक कंप्यूटर की जरूरत होगी, लेकिन वहाँ कंप्यूटर काफी महंगे हैं और एक कंप्यूटर खरीदने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है।

तो ये थे North Korea Kim Jong Un के 10 विचित्र कानून आशा है जानकारी आपको पसंद आई होगी नार्थ कोरिया के बारे में ताजा जानकारी के लिए ये पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version