Ludhiana एक तरफा प्यार के चलते लड़के ने लड़की पर तेजधार हथियार से किया हमला

Ludhiana में एक तरफा प्यार के चलते एक लड़के ने लड़की पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया| दरसअल किशोरी ट्यूशन से घर लौट रही थी अचानक एक युवक ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और दोस्ती करने को कहा। लड़की ने मना किया तो गुस्साए युवक ने छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और बाद में खुद को घायल कर लिया आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है |

रिपोर्ट के मुताबिक चीमा कॉलोनी में रहने वाली लड़की ट्यूशन के बाद घर लौट रही थी तो रास्ते में एक युवक ने उसे रोका और जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर तेज़धार हथियार से हमला कर दिया। इससे बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी घंभीर चोटें आयी हैं| इतना ही नहीं युवक ने खुद पर भी उसी हथियार से हमला कर खुद को घायल कर लिया।

घायल लड़की की मां ने बताया कि एक युवक कई दिनों से उनकी लड़की को परेशान कर रहा था| वह अक्सर उसे रास्ते में रोककर दोस्ती के लिए कहता था। कल उसने फिर से लड़की को रास्ते में रोका और दोस्ती के लिए कहा, जब लड़की ने उसे मना कर दिया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया|
लड़की के चाचा ने बताया कि इस घटना की सूचना जमालपुर थाने को दे दी गयी है| पुलिस ने अभी तक हमारी लड़की का बयान दर्ज नहीं किया है| तो वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज़ कर लिए गए है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version