हरियाणा BJP अध्यक्ष बडौली के काफिले में ,आपस में टकराई चार गाड़ियां।

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को BJP अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा करनला हाईवे पर कर्ण लेक के मोड़ के पास हुआ। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

हादसे में चारों वाहन आपास में टकरा गए। हालांकि किसी को भी गंभीर रूप से चोट नहीं आई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच की जाएगी।

मोहन लाल बडौली : किसी वाहन का एक्सीडेंट नहीं हुआ।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि उनके काफिले में शामिल किसी वाहन का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली चंडीगढ़ से करनाल स्थित भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय में जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version