Punjab-चंडीगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड, दिवाली के बाद और भी बदलाव देखने को मिलेंगे - Trends Topic

Punjab-चंडीगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड, दिवाली के बाद और भी बदलाव देखने को मिलेंगे

Punjab 12

चंडीगढ़ समेत Punjab के सभी शहरों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. पंजाब के औसत तापमान में जहां 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चंडीगढ़ में 1.3 डिग्री का बदलाव देखा गया है. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब पहुंच गया है. बठिंडा और फरीदकोट 35.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहे, जबकि पठानकोट 14.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी. दिवाली के बाद और भी बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि, एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है और उत्तर भारत में शुष्क ठंड पड़ेगी।

इस जलवायु परिवर्तन के बीच बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के 6 शहरों के आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर येलो जोन में पहुंच गया है. जबकि चंडीगढ़-पंजाब में सबसे प्रदूषित शहर मंडी गोबिंदगढ़ है, जहां औसत AQI 204 है.

Punjab के 6 शहरों में AQI 300 से ऊपर है, 
मंडी गोबिंदगढ़ को छोड़कर, Punjab के शहरों का औसत AQI 200 से नीचे है। लेकिन चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 6 शहर ऐसे हैं जहां AQI 300 के पार पहुंच गया है. चंडीगढ़ में रात 11 बजे AQI 318 दर्ज किया गया. इस बीच अमृतसर में रात 11 बजे AQI 375 तक पहुंच गया.

सुबह पांच बजे जालंधर में एक्यूआई सबसे ज्यादा 303 था। खन्ना में दोपहर 2 बजे उच्चतम AQI 322 दर्ज किया गया, लुधियाना में सुबह 7 बजे 328 दर्ज किया गया, मंडी गोबिंदगढ़ में रात 11 बजे उच्चतम AQI 318 दर्ज किया गया और पिछली दोपहर को पटियाला में 289 AQI दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ समेत पंजाब के बड़े शहरों का तापमान

चंडीगढ़- शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

मोहाली- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा. आज तापमान 18 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है.

अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

जालंधर- कल शाम तापमान 32.8 डिग्री रहा। आज तापमान 16 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

लुधियाना- शुक्रवार शाम को तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया. आज तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है.

पटियाला- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा. आज तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *