Chandrayaan 3 Landing: भारत ने चंद्रमा पर रखा कदम, बच्चन साहब ने कही बड़ी बात - Trends Topic

Chandrayaan 3 Landing: भारत ने चंद्रमा पर रखा कदम, बच्चन साहब ने कही बड़ी बात

chandrayaan 3 landing

Chandrayaan 3: चंद्रमा की खोज के लिए इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक उतर गया है। देश की कई जानीमानी हस्तियों ने जताई ख़ुशी। 

Chandrayaan 3

चंद्रमा में खोज करने के लिए इसरो (ISRO) द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का विक्रम लैंडर चाँद पर सफलतापूर्वक उतर गया है, इसके साथ ही भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बाद एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। 

chandrayaan 3 landing
chandrayaan 3 landing

ये भी पढ़ें:- Singer Raju Punjabi: 40 की उम्र में गायक राजू पंजाबी का जौंडिस से निधन, जानिए बीमारी और उसके लक्षण

चंद्रमा पर chandrayaan 3 की लैंडिंग के बाद भारत की सफलता की घोषणा करते हुए इसरो प्रमुख ने घोषणा की, “भारत चंद्रमा पर है”। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को पिछले महीने की 14 तारीख को दोपहर 2.35 बजे एलवीएम-3 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। 

उस समय बोलते हुए, इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ जी ने कहा, “योजना के अनुसार, अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 179 किमी की दूरी पर अपनी कक्षा में स्थापित हो गया है। चंद्रयान -3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चंद्रयान -3 ने अंतरिक्ष में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित करके दुनिया को बताया कि यह एक बहुत मजबूत अंतरिक्ष यान है।” 

इसके बाद 1 अगस्त को chandrayaan 3 के प्रक्षेप पथ को बदल दिया गया ताकि यह गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर चंद्रमा की ओर बढ़ सके। चंद्रयान-3 लगातार 5 दिनों की यात्रा के बाद 5 तारीख को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। 17 अगस्त को दोपहर 1.15 बजे लैंडर को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से अलग कर दिया गया था। दूर से एक रोवर यात्रा कर रहा था। वहां से लैंडर की ऊंचाई धीरे-धीरे कम की गई। 

ऐसे में चंद्रयान-3 बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे चंद्रमा पर उतरने वाला था। इसके बाद इसरो वैज्ञानिक बुधवार सुबह से ही लैंडर को उतारने के काम में जुटे रहे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वैज्ञानिकों ने लैंडर को उतारने का काम शुरू किया। लैंडर की ऊंचाई धीरे-धीरे कम की गई और लैंडर जमीन की ओर चला गया। इसके बाद विक्रम लैंडर शाम 6.02 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया। 

उस वक्त इसरो के वैज्ञानिकों और अन्य लोगों ने ताली बजाकर खुशी जताई थी, इसके बाद इसरो चेयरमैन सोमनाथ ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की. उन्होंने गर्व से कहा कि “भारत अब चंद्रमा पर है”। अमेरिका और रूस के बाद भारत ने चांद पर सफलतापूर्वक कदम रख दिया है।

Chandrayaan 3 को लेकर अमिताभ बच्चन ने कही ये बात 

महानायक अमिताभ बच्चन इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ (KBC) सीजन 15 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में बच्चन साहब ने चंद्रयान 3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थीं। 

इस सीहन में शो का छठा एपिसोड 22 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ था। इस दौरान बच्चन साहब ने प्रतिभागी कुणाल सिंह डोडिया का हॉट सीट पर स्वागत किया और शो की शुरुआत की। प्रतियोगिता शुरू करने से पहले बच्चन साहब ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

अमिताभ बच्चन ने KBC शुरू करने से पहले Chandrayaan 3 विक्रम लैंडर की चंदा मामा से मुलाकात के बारे में कुछ पंकितियाँ सुनाईं। बच्चन साहब ने कहा- “कल शाम को जब चांद निकलेगा, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा यानी चंदा मामा के घर पहुंचेगा। कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा।”

अमिताभ जी ने और आगे कहा- “यह देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। हर नागरिक के लिए यह एक संदेश है कि देश ने करवट ले ली है, अब हमको भी अपनी जिंदगी में कुछ करना है”। इन्हीं लाइनों के साथ अमिताभ जी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ करते हुए शो के मौजूदा प्रतिभागी कुणाल के साथ खेल शुरू किया।

One thought on “Chandrayaan 3 Landing: भारत ने चंद्रमा पर रखा कदम, बच्चन साहब ने कही बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *