विधानसभा हलका बरनाला से आप के विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे गुरमीत सिंह Meet Hair ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह लोकसभा चुनाव में हलका संगरूर से आप के सांसद बन गए हैं। नियम अनुसार उन्हें सिर्फ एक पद रखना था। अब उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को सौंप दिया है। अब विस बरनाला की सीट खाली हो गई है और इस पर उप चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विस हलका बरनाला के उप चुनाव सितंबर या अक्टूबर में हो सकते हैं। सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आप से मीत हेयर के करीबी नगर सुधार ट्रस्ट अध्यक्ष रामतीर्थ मन्ना, भाजपा से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा के पूर्व पूर्व ि जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडिआया यहां से प्रमुख दावेदार हैं। वहीं, कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, मक्खन शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। अकाली दल से हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कांता या अकाली दल के हिंदू चेहरे संजीव शौरी भी चुनाव लड़ सकते हैं।
गुरमीत सिंह का जन्म 1989 में हुआ था। वह मात्र 35 साल के हैं। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने पहली बार 2017 में चुनाव लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने बरनाला क्षेत्र के 50 फीसदी वोट हासिल कर जीत हासिल की थी।
Top Tags