पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर युक्क ने कमरे में फंदा लगाकर Suicide कर ली। मृतक की पहचान अशीष भट्टी उर्फ आशु (24) निवासी संजय गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना मजीठा रोड पुलिस ने मृतक के पिता स्टीफन के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को काबू कर लिया है जबकि पत्नी, सास, साला और मामा ससुर अभी फरार हैं।
पुलिस को दी शिकायत में स्टीफन ने बताया कि बड़े बेटे अशीष भट्टी का साली प्रवीन की बेटी काजल के साथ प्रेम संबंध था, जिसके बाद दोनों परिवारों ने रजामंदी के साथ काजल और अशीष की शादी 7 अक्टूबर 2023 को करवाई थी। शादी के कुछ माह के बाद बहु काजल उसके बेटे को तंग परेशान करने लग गई। काजल बार-बार झगड़ा करके मायके चली जाती थी, जिससे बेटा काफी परेशान रहता था।
बहु काजल उसके बेटे आशीष को अपने साथ लेकर मायके ले गई थी, जहां काजल सहित उसके पिता सुरेश कुमार, माता प्रवीन, साला रमन और मामा ससुर लक्की ने आशीष को बहुत परेशान किया। रविवार सुबह तड़कसार 3 बजे बेटा बाइक पर सवार होकर वापस घर आया और बताया कि ससुराल वालों ने बहुत परेशान किया है, इतनी बात कहकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह 6 बजे कमरे के गेट को खोला तो देखा कि बेटा फंदे से लटका हुआ था, उसकी मौत हो चुकी थी।
Top Tags