Sonipat में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो अलग-अलग समुदाय की लड़कियों को आपस में प्यार हो गया और दोनों अब शादी करना चाहती है | दोनों फिलहाल अपना घर छोड़कर चली गई हैं। एक लड़की 28 साल की है, जो निजी कंपनी में काम करती है, तो वहीं दूसरी लड़की करीबन 21 साल की है, वो अभी ग्रेजुएशन कर रही है। जो लड़की प्राइवेट जॉब कर रही है, वह लड़का बनेगी। वहीं दूसरी लड़की अभी सेकेंड ईयर के एग्जाम देगी।
बतादें की ये मामला अप्रैल महीने में महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता के सामने आया था। दरअसल काउंसिलिंग के लिए उनके पास ये केस आया था। जहां दोनों ने अपनी दोस्ती को स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों ने शपथ पत्र देकर अपना-अपना घर को छोड़ दिया और दोनों एक साथ चली गई।
मेहंदी लगवाने गई थी, वहीं से शुरू हुई ‘एक प्रेम कहानी’
आपको बतादें कि निजी कंपनी में काम करनी वाली लड़की अपनी छोटी बहन के साथ उसकी दोस्त के घर मेहंदी लगवाने के लिए गई थी। वही पर इन दोनों लड़की की मुलाकात हुई | उसी मेहंदी वाली लड़की की उससे बात होने लगी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक दिन मेहंदी लगाने वाली लड़की ने प्रपोज किया। दूसरी लड़की ने पहले तो बोल दिया कि शादी में रूचि नहीं है, लेकिन बाद में हां कर दी। वह अब लड़का बनेगी। दूसरी लड़की अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। जॉब वाली लड़की ने लड़का बनने का प्रोसेस शुरू कर दिया है। इसमें दो साल लगेंगे। डॉक्यूमेंट में अपना नाम भी बदलेगी। फिलहाल दोनों शादी नहीं करेंगे।
Top Tags