यमुना नहर में डूबे Yamunanagar के दो छात्र, हुई मौत - Trends Topic

यमुना नहर में डूबे Yamunanagar के दो छात्र, हुई मौत

Yamunanagar

Yamunanagar जिले के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एक छात्र का नाम कृष गुर्जर है तो दूसरे का मयंक सैनी है। दोनों ही 12वीं क्लास में पढ़ते थे। हाल ही में दोनों छात्रों का रिजल्ट आया था। रिजल्ट की खुशी मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ दोनों ने पहले मौज मस्ती की और फिर नहाने के लिए नीचे पश्चिमी यमुना नहर में उतर गए।

लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह वापस नहीं लौट पाए। उसके साथी दोस्तों ने उनके घर और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर डीएसपी महावीर और प्रताप नगर थाना प्रभारी सतनाम समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

छात्रों की डूबने की खबर हवा की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को यमुना नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *