AAP विधायक लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव! – Trends Topic

AAP विधायक लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव!

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

अपनी पोस्ट में लालजीत सिंह भुल्लर ने लिखा कि पट्टी हलके के कई भाई-बहन उन्हें पार्टी की ओर से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने हलके के लोगों का दिल से धन्यवाद भी किया। भुल्लर ने कहा कि जिन लोगों ने हर समय उनका साथ दिया है, वह जिंदगी भर उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि वह सभी के आगे सिर झुकाते हैं।

बता दें कि लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अब उनके चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *