दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार इंदौर में होने वाले उनके लाइव शो के दौरान चार गाने गाने पर रोक लगा दी गई है। इन गानों में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विच्चों फीम लब्बी आ’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियारां दी’ शामिल हैं।
दरअसल, चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कॉन्सर्ट के मैनेजर को नोटिस जारी करते हुए इन गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन गानों के बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।
बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ पर हैं। इंदौर में उनका यह कॉन्सर्ट 15 नवंबर को C-21 मॉल में होना है। इस कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी एंट्री दी जा सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये निर्देश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिलजीत के एक कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत की गई थी। मौजूदा निर्देशों में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई के आदेश का भी हवाला दिया गया है।
Top Tags